फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The country's borders are safe in the changed new India: Yogi

बदले हुए नए भारत में देश की सीमाएं सुरक्षित : योगी

Wed, 17 Apr 2024 03:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 17 Apr 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
The country's borders are safe in the changed new India: Yogi
नहटौर में भाजपा की चुनावी जनसभा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्मृति चिन्ह देते प्रत्याशी ओमकुम
नहटौर (बिजनौर)। नहटौर में नगीना लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी ओम कुमार के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपने 2014 से पहले के भारत तथा उत्तर प्रदेश को भी देखा है। आज भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किस तरह तेजी से बदल रहा है, यह दुनिया के सामने उदाहरण है।
विज्ञापन

मंगलवार को हुई जनसभा में योगी ने कहा कि दस वर्ष पहले भारत की सीमाएं सुरक्षित नहीं थी, विकास कार्य ठप थे, गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर डकैती डाली जाती थी। लेकिन आज बदले हुए नए भारत में देश की सीमाएं सुरक्षित है, दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। मोदी के नेतृत्व में देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, सात करोड़ लोगों को पांच लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा के लाभ का आयुष्मान कार्ड, 12 करोड़ लोगों को किसान सम्मान निधि का लाभ दिया जा रहा है। सपा- बसपा व कांग्रेस पहचान का संकट खड़े करने वाले दल हैं। इन्हें अच्छी बातों से नफरत है, अच्छी बातें स्वीकार नहीं करते। उन्होंने कहा कि यह दलदल में डूबे दल है। उन्होंने कहा कि ओम कुमार को दिल्ली भेजने के लिए 19 अप्रैल को आपको खुद भी मतदान करना है और दूसरों से भी मतदान कराना है।
विज्ञापन




20 मिनट किया योगी ने संबोधन
-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर दोपहर 1:50 बजे सभा स्थल के पास बने हेलीपैड पर उतरा। जबकि 1:55 मिनट पर वह मंच पर पहुंच गए। 2:10 मिनट पर उन्होंने बोलना शुरू किया तथा 20 मिनट के संबोधन के बाद 2:30 मिनट पर उनका संबोधन समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच पर मौजूद रहे यह नेता

नगीना लोकसभा संयोजक महेंद्र धनोरिया के संचालन में आयोजित जनसभा के मंच पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, सत्यपाल सिंह सैनी, जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बॉबी, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, लोकसभा प्रभारी गोपाल अंजान, जिपं अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, धामपुर के विधायक अशोक कुमार राणा, फुलसंदे वाले बाबा, विधायक ओम कुमार की पत्नी शोभा रानी, भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अनूप बाल्मीकि, सीपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed