{"_id":"5d30b67d8ebc3e6cf60c7a21","slug":"the-cops-were-leaving-the-prisoner-alone-bijnor-news-mrt4338698109","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलाश में बंदी के पास मिलीं संदिग्ध पर्चियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलाश में बंदी के पास मिलीं संदिग्ध पर्चियां
विज्ञापन
बंदी को अकेला छोड़ घूम रहे थे पुलिसकर्मी
बिजनौर। संभल की घटना के बाद प्रशासन जाग गया है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने जजी में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान हवालात व संदिग्ध लोगों की तलाशी ली। मुरादाबाद से पेशी पर आए एक हत्यारोपी को पुलिस की गाड़ी में अकेला देख सीओ सिटी भड़के उठे। सीओ ने गाड़ी के चालक व पुलिस कर्मियों को जमकर फटकार लगाई। इस बंदी के पास से तलाशी के दौरान कुछ पर्चियां भी मिलीं। पर्चियों पर मोबाइल नंबर लिखे थे।
संभल जिले में पुलिस की गाड़ी पर हमला करके तीन कैदियों को छुड़ाने के दौरान दो पुलिस कर्मियों की हत्या करने की घटना के बाद बिजनौर प्रशासन सतर्क हो गया है। बृहस्पतिवार को सीओ सिटी अरुण कुमार व शहर कोतवाल रमेश चंद शर्मा की अगुवाई में बड़ी तादाद में पुलिस जजी पहुंची। जजी के अंदर के गेट के पास किरतपुर थाने के गांव शमिर्जापुर निवासी हत्यारोपी इमरान पुलिस की गाड़ी में अकेला बैठा था। इमरान के आसपास कोई पुलिस वाला नहीं था। यह देख सीओ सिटी भड़क गए। उन्होंने गाड़ी के चालक व पुलिस कर्मियों को बुलाकर जमकर फटकार लगाई। कहा कि अगर कोई बात हो गई तो जिम्मेदार कौन होगा। इमरान की पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास से कई पर्चियां मिलीं। पर्चियों पर मोबाइल नंबर के अलावा बिजनौर जेल में शिफ्ट कराने की सिफारिश भी लिखी गई थी। इमरान के मुताबिक चार साल पहले प्रॉपर्टी डीलर व हिस्ट्रीशीटर अखलाक की हत्या में वह जेल गया था। दो साल पहले उसे बिजनौर से मुरादाबाद जेल शिफ्ट करा दिया गया। उसके पास जो पर्ची थी, उसमें केवल मोबाइल नंबर लिखे हैं। मोबाइल नंबर, किन लोगों के हैं पुलिस यह तस्दीक करने में लगी है। पुलिस ने गाड़ी में उसकी बैग की भी तलाशी ली। इसके बाद पुलिस ने जजी की हवालात की तलाशी ली। बंदियों की भी तलाशी कराई गई। जजी में जो भी संदिग्ध दिखाई दिया उसकी तलाशी हुई। पुलिस की इस कार्रवाई से जजी में खलबली मची रही। पुलिस आधा घंटे से ज्यादा समय तक जजी परिसर में रही।