फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The condition of 153 roads in the village and countryside in the district will improve

जिले में गांव देहात की 153 सड़कों की सुधरेगी हालत

Mon, 31 Oct 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
The condition of 153 roads in the village and countryside in the district will improve
जिले में गांव और देहात की 153 सड़कों की सुधरेगी हालत
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में गांव देहात की 153 सड़कों की सूरत बदलने जा रही है। अगले तीन महीनों में 153 ग्रामीण संपर्क मार्गों की विशेष मरम्मत की जाएगी। इसकी कवायद चल रही है। 27 सड़कों के लिए निविदा की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है जबकि बाकी के लिए टेंडर मांगे जा रहे हैं। कुछ सड़कों के प्रस्ताव को मंजूरी का इंतजार है।
पिछले दिनों जिले की बड़ी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान चलाया गया। स्टेट हाईवे और जिला मार्ग समेत अन्य जिला मार्ग के भी गड्ढों को भरा जा रहा है। अब ग्रामीण संपर्क मार्गों की दशा बदलने की कवायद चल रही है, जिनकी विशेष मरम्मत की जाएगी। यानि डामर की एक पूरी परत डाली जानी है। जिससे गड्ढों का नामोनिशान ही न रहें।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड की ओर से 23 सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए निविदा की प्रक्रिया को पूरा किया जा चुका है। 100 और सड़कों के लिए निविदा की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है। 60 सड़कों की निविदाएं मांगी गई है। बिजनौर खंड में कुल 123 सड़कों की विशेष मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड नजीबाबाद की ओर से चार ग्रामीण संपर्क मार्गों की मरम्मत के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 26 सड़कों की फाइल लाइन में लगी हुई है। जिनकी निविदाएं जल्द ही मांगी जाएंगी। इसकी पुष्टि अधिशासी अभियंता शादाब खान राव ने की।
किरतपुर-नहटौर मार्ग की मरम्मत को भेजा प्रस्ताव
किरतपुर से शादीपुर होते हुए नहटौर जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण को प्रस्ताव शासन भेजा गया था लेकिन चौड़ीकरण के प्रस्ताव को लगातार दो प्रयासों के बाद भी स्वीकृति नहीं मिली। अब चौड़ीकरण को छोड़कर विभाग की ओर से मरम्मत का प्रस्ताव बनाकर फिर से भेजा गया है।

जिले की बड़ी सड़कों को गड्ढामुक्त किया जा रहा है, इनके अलावा ग्रामीण संपर्क मार्गों के विशेष मरम्मत के लिए दो दर्जन से अधिक निविदाएं की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और 60 से अधिक निविदाएं आमंत्रित की गई हैं, कुछ और सड़कों के ऑनलाइन प्रस्ताव भेजे गए हैं, जिन्हें जल्द मंजूरी मिल जाएंगी।
- शादाब खान राव, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed