फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The commission member inspected the cow shelters

Bijnor News: आयोग सदस्य ने किया गो आश्रय स्थलों का निरीक्षण

Thu, 05 Jun 2025 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
The commission member inspected the cow shelters
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। गो सेवा आयोग के सदस्य दीपक गोयल ने कान्हा गो आश्रय स्थल नहटौर एवं जालबपुर गूदड़ का निरीक्षण किया। जालबपुर में सदस्य दीपक गोयल ने भूसे के लिए नया टीन शेड बनवाने और अतिरिक्त गो वंश के लिए टीन शेड बनवाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने निरीक्षण में साफ सफाई आदि बिंदुओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण में पाया कि गो आश्रय स्थल में वर्तमान में 11 गोवंश करीब 40 लीटर दुग्ध का उत्पादन कर रहे हैं। गोवंश के दूध को उचित दरों पर विक्रय किए जाने का निर्देश दिए। साथ ही पालिका व नगर पंचायत में एक-एक दुकान आवंटित्त कराई जाए। गो आश्रय स्थल से उत्पादित दूध, दही आदि का विक्रय कर गो आश्रय स्थलों के लिए आय अर्जित की जा सके।
विज्ञापन

n गोशाला से संरक्षित पशु ले सकते हैं पशुपालक : कासमपुरगढ़ी। पशुपालन विभाग द्वारा संचालित पशुधन बीमा योजना के तहत गायों और भैंसों का बीमा कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही पशु सहभागिता योजना के तहत पशुपालक गोशाला से पशु ले सकते हैं। प्रत्येक पशु के लिए उन्हें 1500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। पशु चिकित्सालय के डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से पशुओं के रिस्क सुरक्षित करने के लिए पशुधन बीमा योजना चलाई जा रही है।

उन्होंने बताया कि गाय के लिए 65 हजार तथा भैंस के लिए अधिकतम 75 हजार रुपये तक का बीमा कराने का प्रावधान है। एक परिवार के 10 पशुओं तक का बीमा करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि पशुपालकों के लिए मुख्यमंत्री सहभागिता योजना चलाई जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed