{"_id":"15e9451c3dde10893fc9e4c39c1646ad","slug":"the-colorful-presentation-of-the-debut-game-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग प्रस्तुति से खेल का आगाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग प्रस्तुति से खेल का आगाज
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 12 Feb 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में रंगारंग कार्यक्रम के साथ नेहरू स्टेडियम में दो दिवसीय परिषदीय स्कूलों की जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू हुई। डीएम ने ध्वजारोहण और खिलाड़ी को मशाल देकर खेलों का आगाज किया। कबड्डी में मोहम्मदपुर देवमल के फरीदपुर दर्गा की टीम विजयी रही।
बृहस्पतिवार को शुरू हुई जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता प्राइमरी स्तर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में इंद्रसेन, मोहम्मद साकिब व अमित पाल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीया और तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में इंद्रसेन, रोहित कुमार, योगेश कुमार और लंबी कूद प्रतियोगिता में अंसार, आशु व मोहम्मद अथहर क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। कबड्डी में मोहम्मदपुर देवमल के फरीदपुर दर्गा की टीम प्रथम तथा नूरपुर की टीम द्वितीय स्थान पर रही। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सुमैया, फिरोजा व अफसाना, 200 मीटर दौड़ में फरहाना, अफसाना व काजल, लंबीकूद में सुमैया, कैफिया व पूजा ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो प्रतियोगिता में हल्दौर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय नवादा की टीम प्रथम और नगर क्षेत्र बिजनौर की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अन्त्याक्षरी में अल्हैपुर की टीम प्रथम व नजीबाबाद की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
वहीं उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मोहम्मद जीशान, गगन व साजिद, 200 मीटर दौड़ में गुरुदेव, जीशान व नितिन क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में मोहम्मदपुर देवमल के मंगोलपुरा की टीम प्रथम रही। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मनकशा, टीना व रिहाना, 200 मीटर दौड़ में आफरीन, अंकुश व मुस्कान, लंबी कूद में टीना, शिवानी व आयशा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
खो-खो प्रतियोगिता में मोहम्मदपुर देवमल की टीम प्रथम व अल्हैपुर की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। उद्घाटन सत्र में अमर शिक्षा शिशु निकेतन की छात्र छात्राओं ने स्वागत गीत, शादी पर लोक गीत प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही कस्तूरबा गांधी मंड़ावर, हल्दौर व किरतपुर की छात्राओं ने भी लोक गीतों पर नृत्य किया। इस मौके पर बीईओ शिव कुमार, अजय कुमार, विनोद मेहरा, घनेंद्र पाल सिंह, शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुधीर यादव, प्रशांत चौधरी, सुहेल अख्तर बेग, रमा वर्मा, कविता चौधरी, ज्ञान सिंह, उमा अग्रवाल, सलीम बेग, कविता चौधरी, पी सी चक्रवर्ती, शेर खां, तरनजीत कौर, अरशद जमाली आदि मौजूद रहे।
गांव में बनेंगे 174 स्टेडियम
मुख्य अतिथि डीएम वी के आनंद ने शिक्षकों से स्कूलों में बच्चों को प्रत्येक कार्य दिवस में एक घंटा खेल खिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने घोषणा की कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही गांव में 174 स्टेडियम बनेंगे। बजट की कोई कमी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि छात्र भी खेलों के लिए प्रस्ताव बनाकर ग्राम प्रधानों को दे सकते हैं। बीएसए प्रमोद कुमार शर्मा ने शासन से आए बजट के बारे में जानकारी दी।