फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The coal tar has not been put on the route yet

अब तक मार्ग पर नहीं डाला गया तारकोल

Sun, 01 Aug 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
The coal tar has not been put on the route yet
अब तक मार्ग पर नहीं डाला गया तारकोल
विज्ञापन

गजरौला शिव। जंदरपुर-गजरौला मार्ग में गहरे गड्ढे हो गए हैं। ढाई साल पहले मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत करने पर भी पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों ने पत्थर डालकर गड्ढे तो भरवा दिए थे, लेकिन तारकोल डालकर उसे पक्का नहीं बनवाया गया। इससे आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जंदरपुर-गजरौला मार्ग पर करीब दो किमी में लोनिवि की सड़क पर कई वर्ष से तारकोल डालकर पक्का नहीं करवाया गया है। मार्ग की हालत बद से बदतर होती जा रही है। पैदल चलने वालों के साथ सड़क किनारे रह रहे लोगों का बुरा हाल है। टूटी-फूटी सड़क पर वाहन चलने से सड़क में और गहरे गड्ढ़े हो गए हैं। बरसात में सड़क पर जलभराव की समस्या बनी रहती है। वाहन चालक व पैदल चलने वाले चोटिल हो रहे हैं। ढाई वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री जनसुनवाई केंद्र पर शिकायत करने पर लोक निर्माण विभाग ने पत्थर डालकर गड्ढों को भरवा दिया था, लेकिन अब तक तारकोल नहीं डाला गया, जिससे पत्थर उखड़ कर इधर-उधर फैल गए हैं। यह मार्ग एक दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ता है। गजरौलाशिव व जंदरपुर निवासी महेश चंद, योगेश कुमार, धर्मपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, शौकत अली आदि ने डीएम से डामर कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed