फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The closure of sugar farmers furious

चीनी मिल के बंद होने से किसान आगबबूला

Fri, 02 Dec 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 02 Dec 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
The closure of sugar farmers furious
डीसीओ कार्यालय पर भाकियू के धरने को संबोधित करते लाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर में किसानों ने गन्ने से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर डीसीओ दफ्तर पर धरना दिया।  बिजनौर मिल के आए दिन बंद रहने पर रोष जताया गया। नए सेंटर शीघ्र चालू करने की मांग की गई। किसानों  ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के लिए बैंकों मे अलग से व्यवस्था करने की मांग की। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को किसान गन्ना समिति में एकत्र हुए। नारेबाजी करते डीसीओ दफ्तर पहुंचे तथा धरने पर बैठ गए। भाकियू युवा के जिलाध्यक्ष  लाल सिंह ने आरोप लगाया कि गन्ना खरीद केंद्रों पर जमकर घटतौली हो रही है। मिल अधिकारी बेखौफ हैं। घटतौली का विरोध करने पर किसानों के साथ अभद्रता होती है। बिजनौर शुगर मिल में आए दिन पेराई बंद रहने पर किसान मिल अधिकारियों पर जमकर बरसे। किसानों ने कहा कि जब बिजनौर शुगर मिल की पेराई क्षमता कम है, तो गन्ना विभाग ने मिल को बाहरी सेंटरों का आवंटन क्यों कर दिया? सामान्य प्रजाति की पर्ची समान अनुपात में भेजने की मांग की गई। किसानों का कहना था कि नजीबाबाद क्षेत्र समेत कई जगह नए सेंटर खोले जाने हैं। शुगर मिलों ने अभी तक केवल कांटे लगाने के लिए गड्ढ़े खोदे हैं। आखिर इन सेंटरों पर तौल कब शुरू होगी? इस बीच डीसीओ ओपी सिंह अपने कार्यालय से धरने पर बैठे किसानों के बीच आ गए। किसानों ने उन्हें मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। विजयपाल सिंह, ओमपाल सिंह, हुकम सिंह नंगली, होशियार सिंह, देवेन्द्र कौशिक, रंधावा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed