{"_id":"646f5b97a4af3db7a70f3c73","slug":"the-clash-between-two-parties-in-bijnor-one-youth-died-by-a-shot-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दो सगे भाइयों के बीच विवाद, लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला और फायरिंग, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दो सगे भाइयों के बीच विवाद, लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला और फायरिंग, एक की मौत
Thu, 25 May 2023 06:29 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 25 May 2023 06:29 PM IST
सार
Bijnor News : यहां दो सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला किया गया। फायरिंग भी हुई, जिसमें एक की मौत हो गई।
विज्ञापन
बिजनौर अपर पुलिस अधीक्षक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनौर जनपद में बास्टा क्षेत्र के गांव अहरौला में आपसी विवाद में हुई फायरिंग में एक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, गांव अहरौला निवासी दो सगे भाइयों जयकरण व नेपाल पुत्र रामकुमार के बीच रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। दो दिन पूर्व नेपाल के घर विद्युत विभाग का छापा पड़ा था। नेपाल को शक था कि विद्युत विभाग का छापा जयकरण ने पड़वाया था। इसी बात को लेकर दिन में दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। शाम को दोनों पक्षों में हुई मारपीट में दोनों ओर से करीब छह लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
हरिराज पुत्र रामकुमार ने पुलिस को बताया कि उसके भाई जयकरण व उसका पुत्र केशव और रेशव खेत से आ रहे थे। रास्ते में नेपाल व उसके पुत्र निगम ने दोनों पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। उन्हें बचाने के लिए परिवार के लोग पहुंचे तो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उन पर तमंचे से फायरिंग कर दी। जिसमें उसका पुत्र सौरभ गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: सीएम योगी के पहुंचने से पहले अलर्ट मोड पर अधिकारी, पढ़ें वेस्ट यूपी की ताजा खबरें
वहीं, घायल युवक को सीएचसी स्याऊ लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। हरिराज की तहरीर पर पुलिस ने नेपाल, निगम, कुसुम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
यह भी पढ़ें: संघर्ष की कहानी: 1977 में बने अभिनेता, फिर बिजनेस में जमाया कदम, अब 57 की उम्र में पर्दे पर नजर आएंगे बृज सिंह