फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The clash between two parties in Bijnor, one youth died by a shot

Bijnor News: दो सगे भाइयों के बीच विवाद, लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला और फायरिंग, एक की मौत

Thu, 25 May 2023 06:29 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 25 May 2023 06:29 PM IST
सार

Bijnor News : यहां दो सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला किया गया। फायरिंग भी हुई, जिसमें एक की मौत हो गई।

विज्ञापन
The clash between two parties in Bijnor, one youth died by a shot
बिजनौर अपर पुलिस अधीक्षक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद में बास्टा क्षेत्र के गांव अहरौला में आपसी विवाद में हुई फायरिंग में एक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, गांव अहरौला निवासी दो सगे भाइयों जयकरण व नेपाल पुत्र रामकुमार के बीच रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। दो दिन पूर्व नेपाल के घर विद्युत विभाग का छापा पड़ा था। नेपाल को शक था कि विद्युत विभाग का छापा जयकरण ने पड़वाया था। इसी बात को लेकर दिन में दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। शाम को दोनों पक्षों में हुई मारपीट में दोनों ओर से करीब छह लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


हरिराज पुत्र रामकुमार ने पुलिस को बताया कि उसके भाई जयकरण व उसका पुत्र केशव और रेशव खेत से आ रहे थे। रास्ते में नेपाल व उसके पुत्र निगम ने दोनों पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। उन्हें बचाने के लिए परिवार के लोग पहुंचे तो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उन पर तमंचे से फायरिंग कर दी। जिसमें उसका पुत्र सौरभ गोली लगने से घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: सीएम योगी के पहुंचने से पहले अलर्ट मोड पर अधिकारी, पढ़ें वेस्ट यूपी की ताजा खबरें

वहीं, घायल युवक को सीएचसी स्याऊ लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। हरिराज की तहरीर पर पुलिस ने नेपाल, निगम, कुसुम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें: संघर्ष की कहानी: 1977 में बने अभिनेता, फिर बिजनेस में जमाया कदम, अब 57 की उम्र में पर्दे पर नजर आएंगे बृज सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed