फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The city will be rejuvenated in a hundred days, park-intersections will be beautified

100 दिन अभियान में पार्क, चौराहों व शहर का होगा सुंदरीकरण

Sun, 24 Apr 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
The city will be rejuvenated in a hundred days, park-intersections will be beautified
बिजनौर का नुमाइश ग्राउंड चौराहा। - फोटो : BIJNOR
सौ दिन में होगा शहर का कायाकल्प, पार्क-चौराहों का होगा सुंदरीकरण
विज्ञापन

बिजनौर। 100 दिन विशेष अभियान के तहत बिजनौर शहर की कायाकल्प होगी। अभियान में शहर की सुंदरता में चार चांद लगेंगे। वजह, नगर पालिका ने शहर के विकास के लिए खाका तैयार कर लिया है। शहर की पुरानी आबादी हो या सीमा विस्तार में आए नई आबादी हो सभी का सुंदरीकरण किया जाएगा। शहर के पार्क, चौराहों, आवश्यकता वाले मार्गों पर डिवाइडर बनाए जाएंगे। शहर की सड़कों पर प्रकाश पथ के लिए लाइटें लगवाई जाएंगी।
शासन के निर्देश पर नगर पालिका बिजनौर की ओर से 100 विशेष अभियान के तहत सुंदरीकरण व अन्य विकास का कार्य आरंभ किया है। पालिका के सीमा विस्तार में 13 पंचायत शामिल हुई हैं। शहर में आए नए क्षेत्र बुखारा, लडापुरा, बकली, बख्शीवाला, रसीदपुर, आदमपुर, तीमरपुर आदि विकास से कोसो दूर रहा है। शहर से सटे होने के बाद भी शहर के विकास से दूर थे। 100 दिन विशेष अभियान में पुराने शहर ही नहीं नई आबादी में विकास के पंख लगेंगे। अधिकारियों का कहना है इस अभियान के तहत शहर के पुराने पार्क इंदिरा पार्क, तालाब, शहर के चौराहे, विशेष स्थल का सुंदरीकरण का कार्य किया जाएगा। शहर में बिजली, पानी के साथ-साथ साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया जाएगा। कालोनी व मोहल्लेवार सफाईकर्मी व वाहन लगा दिए गए हैं। इसके अलावा भी सफाई कर्मियों की एक मोबाइल टीम बनाई जाएगी, तो सूचना पर पहुंचकर साफ-सफाई करें। ताकि बिजनौर शहर स्वच्छ शहर बने।
विज्ञापन

- चौराहों का सुंदरीकरण, डिजिटल लाइटें लगेंगी
विशेष अभियान के तहत शहर में चौराहों के सुंदरीकरण को प्राथमिकता पर लिया जाएगा। चौराहों पर डिजिटल लाइटें, डिजिटल संकेतिक बोर्ड, रंगाई, पुताई, फूलों के गमले आदि लगाएं जाएंगे। अन्य जिलों से शहर के अंदर आने वाले हाईवे व सड़कों के चौराहे अपनी भव्यता से आने वालों का ध्यान आकर्षित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रकाश पथ के लिए इन मार्गों पर लगेंगी लाइटें
पुराने शहर में अधिकांश मार्गों पर प्रकाश पथ के लाइटें लगी हुई हैं। पालिका के सीमा विस्तार में शामिल क्षेत्र मंडावर रोड, किरतपुर रोड, स्टेशन चौराहे से आदमपुर रोड, नगीना रोड, बैराज मार्ग आदि पर लाइटें लगेंगी। ताकि सूर्यदेव के छिपने के उपरांत लाइटें राहगीरों के मार्ग में रोशनी रखे।

---
वर्जन
100 दिन विशेष अभियान में पालिका में सुंदरीकरण, सड़क किनारे लाइटें, चौराहों पर साज-सज्जा, डिजिटल लाइट, सड़कों पर प्राथमिकता के आधार डिवाइडर का निर्माण कराया जाएगा। शहर के इंदिरा पार्क सहित अन्य छोटे पार्कों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। हरियाली को छायादार व फलदार पौधरोपण भी किया जाएगा।
- रूकसाना परवीन, चेयरमैन नगर पालिका, बिजनौर

बिजनौर का इंद्रा पार्क।

बिजनौर का इंद्रा पार्क।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed