{"_id":"6480d2354afe4e321f079b94","slug":"the-city-government-took-over-the-work-made-a-blueprint-for-development-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-4634-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: शहर की सरकार ने संभाला कामकाज, विकास का बनाया खाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: शहर की सरकार ने संभाला कामकाज, विकास का बनाया खाका
Thu, 08 Jun 2023 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 08 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
- पहली बैठक में रखा गया आय और व्यय का लेखा जोखा
- सर्वसम्मति से 89 करोड़ रुपये का बजट किया गया पास
फोटो....
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। शहर की सरकार ने पहली बैठक के साथ ही कामकाज संभाल लिया। बिजनौर नगर पालिका में 89 करोड़ रुपये का बजट सर्वसम्मति से पास कर दिया गया है। वहीं सालभर में कराए जाने वाले विकास कार्याें का खाका खींचा गया।
बुधवार को नगर पालिका परिषद बिजनौर के बोर्ड की बैठक एजाज अली हॉल में चेयरपर्सन इंदिरा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। विशेष प्रस्ताव से बैठक में साल 2023-24 के लिए 89 करोड़ रुपये के बजट को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। इससे पहले पेशकार सईदुर्रहमान ने बैठक का एजेंडा पढ़कर सुनाया। मौजूद सभी सभासदों को बताया कि फिलहाल पालिका के पास 16 करोड़ 94 लाख रुपया अवशेष है। वहीं साल 2023-24 में पालिका को 72 करोड़ रुपया की आय होने का अनुमान है।
महीने वार आय और व्यय का भी लेखा जोखा पढ़कर सुनाया गया। जिसे सभी 32 सभासदों ने सर्वसम्मति से पास कर दिया। बैठक में बताया गया कि पालिका क्षेत्र का विस्तार होने के बाद 11 गांव की आबादी शहर में शामिल हुई है। जहां पर विकास कार्य कराए जाने की बेहद जररूत है। इसी के साथ सभासदों ने अपने अपने क्षेत्र में विकास कार्य के लिए भी प्रस्ताव सौंपे। बैठक में अधिशासी अधिकारी विकास कुमार, भाजपा नेता डॉ. बीरबल सिंह आदि समेत सभी 32 सभासद मौजूद रहे।