फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The child was bald on suspicion of mobile theft

अनोखी सजा: मोबाइल चोरी के शक में बच्चे को किया गंजा, वायरल हुआ मामला, आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

Fri, 19 Aug 2022 12:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 19 Aug 2022 12:38 PM IST
सार

मोबाइल चोरी के शक में एक बच्चे को सजा के तौर पर गंजा कर दिया गया। वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वारयल हो गया।

विज्ञापन
The child was bald on suspicion of mobile theft
बिजनौर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर के नगीना में दुकान से मोबाइल चोरी के शक में एक बच्चे  को पकड़ लिया गया। दुकानदार ने सजा के तौर पर बच्चे  को गंजा करा दिया। बच्चे  का सिर मुंडवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी दुकानदार और नाई को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


स्टेशन रोड एमएम इंटर कॉलेज के पास एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान हैं। इस दुकान में बुधवार की शाम चार्जिंग पर लगे मोबाइल को चोरी करने का आरोप लगाते हुए एक बच्चे  को पकड़ लिया गया। दुकानदार बच्चे को पकड़कर मोहल्ला लाल सराय में स्थित अपने भाई की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर ले गया। जहां बच्चे से पूछताछ की गई। वहीं बाल काटने के लिए नाई को भी मौके पर बुला लिया गया और बच्चे को गंजा करा दिया।
विज्ञापन


वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बच्चा खुद को किरतपुर क्षेत्र के गांव सराय का निवासी बता रहा है। उसने कबूल किया है कि पहली बार चोरी की है। वीडियो में एक व्यक्ति बच्चे पर मोनिस के भाई आसिम का मोबाइल चोरी किए जाने का आरोप लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: रिमांड पर आतंकी मोहम्मद नदीम, पूछताछ में खोले ये खौफनाक राज, सहारनपुर लेकर आ सकती है एटीएस

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा का कहना है कि बच्चे के बाल कटवाने के आरोपी दुकानदार और नाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed