फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The Chief Minister will reach Bijnor Police Line by helicopter at 1:40 pm.

मुख्यमंत्री 1:40 बजे हेलीकाॅप्टर से पहुंचेंगे बिजनौर पुलिस लाइन

Fri, 17 Jul 2026 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
The Chief Minister will reach Bijnor Police Line by helicopter at 1:40 pm.
बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शुक्रवार को बिजनौर में दौरे का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री दोपहर एक बजकर 40 मिनट पर बिजनौर पुलिस लाइन हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। वहां से कार से प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन

कुछ देर आरक्षित कार्यक्रम के बाद दो बजकर 25 मिनट पर वर्धमान कॉलेज पहुंचने का समय निर्धारित है। यहां वह बिजनौर और चांदपुर विधानसभा क्षेत्रों की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास एवं जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद तीन बजकर 25 मिनट पर वर्धमान कॉलेज से पुलिस लाइन के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां से तीन बजकर 30 मिनट पर हेलीकाॅप्टर से गाजियाबाद के मुरादानगर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड और मुख्यमंत्री के रूट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जनसभा स्थल पर बैरिकेडिंग, पार्किंग, पेयजल, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर हुई सड़कों की मरम्मत और सफाई
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। सभी विभाग तैयारियों में जुटे दिखाई दिए। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित मार्ग की मरम्मत की गई। पुलिस लाइन से लेकर जजी चौक, शास्त्री चौक, नजीबाबाद मार्ग की मरम्मत कराई गई। इसके अलावा शहर में सफाई अभियान भी चलाया गया। शहर की सड़कों, चौराहों की सफाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कारागार बिजनौर में बंदियों की मुलाकात रहेगी स्थगित
बिजनौर। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के जनपद बिजनौर के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था के उद्देश्य से जिला कारागार बिजनौर में निरुद्ध बंदियों से उनके परिजनों एवं अधिवक्ताओं की मुलाकात 17 जुलाई को स्थगित कर दी गई है। यह जानकारी अधीक्षक जिला कारागार ने दी। उन्होंने बताया कि उक्त तिथि की मुलाकात स्थगित किए जाने संबंधी सूचना विभागीय उच्चाधिकारियों एवं जनपदीय अधिकारियों को भी प्रेषित कर दी गई है। उन्होंने बंदियों के परिजनों एवं अधिवक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे 17 जुलाई को मुलाकात के लिए जिला कारागार न आएं तथा अगली निर्धारित तिथि पर ही मुलाकात के लिए उपस्थित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed