फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The Chief Minister started the campaign by planting a banyan tree

Bijnor News: मुख्यमंत्री ने बरगद का पौधा रोपित कर शुरू किया अभियान

Sun, 23 Jul 2023 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
The Chief Minister started the campaign by planting a banyan tree
बिजनौर में विदुर कुटी के पास वृक्षारोपण महा​​भियान कार्यक्रम में पौधरोपण करते मुख्यमंत्री याेगी
बिजनौर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पवित्र पावनी गंगा नदी गंगोत्री से शुरू होकर बिजनौर जनपद से ही उत्तर प्रदेश में प्रवेश करती है। यहां से गंगा नदी प्रदेश में लंबा सफर तय कर गंगा सागर तक पहुंचती है। इसलिए उन्होंने वृक्षारोपण जन अभियान-2023 का शुभारंभ प्रदेश के बिजनौर जनपद महात्मा विदुर की धरती से शुरू किया है।
विज्ञापन

शनिवार को विदुरकुटी पर नहर के पास आयोजित कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम नहर की पटरी पर बरगद का पौधा रोपित किया। इसके अलावा कल्पवृक्ष, अर्जुन, कदंब, पीपल जैसे पौधे भी लगाए। मुख्यमंत्री ने छात्राओं को पौधे उपहार में भेंट किए और छात्राओं से परिचय करते हुए उनके सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद दिया। छात्राओं के साथ मुख्यमंत्री ने फोटो भी खिंचवाए।
विज्ञापन

नहर की दूसरी तरफ खड़े लोगों का हाथ उठाकर अभिनंदन किया। यहां के उपरांत मुख्यमंत्री ने महात्मा विदुर राजकीय संस्कृत माध्यमिक विद्यालय के निर्माण के लिए विधि विधान से पूजा-अर्चना व मंत्रोच्चार के बीच ईंट रखकर विद्यालय का शिलान्यास किया। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महात्मा विदुर के मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने मंदिर की परिक्रमा की और महात्मा विदुर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान राघा श्रीकृष्ण की मूर्ति के आगे हाथ जोड़कर नमन किया। मुख्यमंत्री का काफिला 11.41 बजे सभास्थल पर पहुंचा। वहां उन्होंने जनता को संबोधित किया। सभा में मुख्यमंत्री का भाषण पर्यावरण, पर्यटक, संस्कृति पर ही आधारित रहा है। मुख्यमंत्री करीब 43 मिनट तक मंच पर रहे। 12.24 बजे भाषण समाप्त कर लौट गए।


- छात्रा सीएम से बोली हमारे गांव में इंटर कॉलेज बनवा दो सर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पौधरोपण के बाद वहां उपस्थित छात्र-छात्राओं से परिचय किया और उन्हें उपहार के रूप में पौधे भेंट किए। इस दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय नंगली छोईया की छात्रा ने परिचय के दौरान कहा कि सर हमारे गांव में इंटर कॉलेज बनवा दें। दूर-दूर तक इंटर कॉलेज नहीं होने काफी छात्राओं की पढ़ाई बीच में ही रुक जाती है।

- सौ वर्ष से पुराने वृक्ष बनेंगे विरासत वृक्ष
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के अंदर 100 वर्ष पुराने जितने भी वृक्ष हैं, उन्हें विरासत वृक्ष की मान्यता देते हुए उनके संरक्षण के कार्यक्रम को भी आगे बढ़ाया। नगर, मोहल्ले, गांव में जहां भी विरासत वृक्ष हो, उनके संरक्षण के लिए हम सब को आगे आना होगा। क्योंकि उसके साथ हमारी पीढि़यों, पूर्वजों का संपर्क रहा है। इस विराट अभियान का हिस्सा बनकर इस प्रकृति की सुंदरता को बनाए रखने में योगदान दें।
प्रधानमंत्री योजना के लाभार्थियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सागौन के पौधे दिए जा रहे हैं। छात्रों को फलदार, किसानों को फलदार, इमरती लकड़ी के पौधे निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यह पेड़ पर्यावरण का शुद्ध करेंगे और इससे किसानों की आमदनी भी बढ़ेगी।

-मुख्यमंत्री ने मंच से इन नेताओं के लिए नाम
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना, एमएलसी अशोक कटारिया, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, विधायक सुशांत सिंह, विधायक सुचि चौधरी, विधायक अशोक राणा, विधायक ओम कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, जिला प्रभारी हरिओम शर्मा, पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, पूर्व सांसद यशवंत सिंह, पूर्व विधायक कमलेश सैनी, नगरपालिका बिजनौर चेयरपर्सन इंदरा सिंह, अपर मुख्य सचिव वन मनोज सिंह, ममता संयोग दुबे का नाम लिया।

- टाइम-लाइन
11 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर पहुंचा

11.41 बजे सभास्थल पर पहुंचे
12.24 बजे मुख्यमंत्री वापस हो गए
-- ये रहे मुख्य कार्यक्रम
- विदुरकुटी पर नहर के किनारे किया पौधरोपण
- वृहद वृक्षारोपण बिजनौर रंगोली देखी
- छात्राओं से परिचय लिया और उन्हें उपहार में भेंट किए पौधे
- महात्मा विदुर कुटी राजकीय संस्कृत विद्यालय का किया शिलान्यास
- विदुरकुटी गंगा स्नान घाट पर गंगा की धारा लाने के लिए देखा मानचित्र
- महात्मा विदुर के मंदिर में पुष्प अर्पित कर किया नमन
- नहर की पटरी पर आयोजित सभा को किया संबोधित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed