{"_id":"6aa30e6f0f98dce64e023afc","slug":"the-change-in-direction-of-the-malan-river-caused-damage-to-the-stud-and-the-road-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-189807-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मालन नदी के बदले रुख से स्टड और मार्ग को पहुंचा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मालन नदी के बदले रुख से स्टड और मार्ग को पहुंचा नुकसान
विज्ञापन
मंडावली/नजीबाबाद। मालन नदी के बढ़े जलस्तर ने मंडावली-मौजमपुर की मार्ग और भूमि कटान रोकने के लिए लगाए गए स्टड को नुकसान पहुंचाया है। नदी की धारा स्टड से टकराकर बह रही है। जिसे लेकर किसानों और ग्रामीणों में भूमि कटान की चिंता सताने लगी है।
मंडावली-मौजमपुर मार्ग सिकरौड़ा, राजपुर नवादा, लालपुर, कल्याणपुर, हकीमपुर, हरेवली, रामनगर, मुंडनपुर समेत कई गांवों को जोड़ता है। मालन नदी रामनगर व मुंडनपुर से मात्र 300 से 400 मीटर की दूरी पर बहती है। बरसात में नदी के उफान पर आने से गांवों में बाढ़ और कटान का खतरा बढ़ जाता है। ग्रामीणों की मांग पर कई साल पहले सिंचाई विभाग ने स्टड लगाए थे, जिसके बाद गांव की तरफ कटान रुक गया था। लेकिन इस बार नदी ने रुख बदलकर मार्ग और स्टड को नुकसान पहुंचाया है।
ग्रामीण मास्टर रमेश चौधरी, विश्वेंद्र ठाकुर, अरविंद त्यागी ने बताया कि मालन की मुख्यधारा मार्ग से टकरा रही है, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है। किसान सत्यवीर सिंह, रामकिशन ने बताया कि स्टड क्षतिग्रस्त होने से नदी खेतों की तरफ कटान कर रही है। पक्का तटबंध ही स्थायी समाधान है।
विज्ञापन
उधर सिंचाई विभाग के जिला नोडल अधिकारी अरुण सचदेवा ने बताया कि टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। क्षतिग्रस्त स्टड को दुरुस्त कराया जाएगा।