{"_id":"681fa58bb63349bc540fc2c5","slug":"the-carcass-of-a-tigress-was-found-in-a-50-foot-fire-line-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-149547-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: 50 फुटी फायर लाइन में मिला बाघिन का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: 50 फुटी फायर लाइन में मिला बाघिन का शव
Sun, 11 May 2025 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 11 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
कार्बेट टाइगर रिजर्व के जंगलों में बाघिन के शव का निरीक्षण करते पशु चिकित्साधिकारी। स्रोत वन वि
कालागढ़। कार्बेट टाइगर रिजर्व/राष्ट्रीय उद्यान की 50 फुटी फायर लाइन में बाघिन का शव मिला है। वन विभाग ने बाघों के आपसी संघर्ष के दौरान बाघिन की मौत की आशंका जताई है।
शनिवार को कार्बेट टाइगर रिजर्व/ राष्ट्रीय उद्यान की झिरना रेंज के लाल ढांग के कक्ष संख्या-एक के जंगलों में एक मादा बाघ का शव गश्ती दलों को मिला। सूचना पर वन विभाग के निदेशक डा.साकेत बड़ोला, कालागढ़ के उप प्रभागीय वनाधिकारी बिंदरपाल, वनक्षेत्राधिकारी नंदकिशोर रूवाली मौके पर पहुंचे। बाघिन के शव को कब्जे में लिया। मौके पर चिकित्सा दल भी पहुंचा।
उप प्रभागीय वनाधिकारी बिंदरपाल का कहना है कि मामला आपसी संघर्ष का प्रतीत होता है। घटनास्थल पर निगरानी बढ़ा दी गई है। हो सकता है कि दूसरा बाघ/बाघिन घायल हो। मौके पर संघर्ष के निशान मिले हैं। रात भर इस क्षेत्र से बाघ के दहाड़ने व गुर्राने की आवाजें सुनी गईं थीं।