{"_id":"608afac88ebc3e8d3155fc2d","slug":"the-candidates-are-busy-preparing-for-the-counting-of-votes-bijnor-news-mrt5365129162","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना की तैयारी में जुटे प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना की तैयारी में जुटे प्रत्याशी
विज्ञापन
मतगणना की तैयारी में जुटे प्रत्याशी
बिजनौर। पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए एजेंट का पास बनने शुरू हो गए हैं। प्रधान व जिला पंचायत सदस्य पद के पास बनवाने में अधिक दिलचस्पी ले रहे हैं। प्रधान पद के दावेदार डमी पास बनवाने में लगे हैं। जिससे मतगणना में एक एक वोट पर सतर्कता से निगाह रखी जा सके।
पंचायत चुनाव की दो मई को प्रस्तावित मतगणना के लिए एजेंटों के पास बनवाने का 29 अप्रैल पहला दिन था। 30 अप्रैल तक प्रधान पद के 7570, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 5428, ग्राम पंचायत सदस्य पद के 9134 व जिला पंचायत सदस्य पद के 857 दावेदार के एजेंट पास बनने हैं। एजेंट पास बनवाने में सबसे अधिक दिलचस्पी प्रधान व जिला पंचायत सदस्य पद के दावेदार ले रहे हैं। प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य के दावेदार के एक एजेंट का पास बनना है। जबकि जिला पंचायत सदस्य पद केे एक दावेदार के तीन से चार एजेंट के पास बनने हैं।
इस बार 1123 ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए कांटे के मुकाबले हैं। एक एक वोट निर्णायक है। इसलिए प्रधान पद के दावेदार अपना डमी एजेंट भी तलाश कर पास बनवाने में लगे हैं। प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद की मतगणना एक टेबल पर है। लोगों की वार्ड ग्राम पंचायत सदस्य में ज्यादा रुचि नहीं है। इसलिए प्रधान पद के दावेदार ने हर वार्ड में ग्राम पंचायत सदस्य पद के दावेदारों के पास बनवाने में लगे हैं जिससे मतगणना में प्रधान पद के प्रत्याशी की वोटों पर नजर रखें।