{"_id":"58af30c74f1c1b8716b2471b","slug":"the-campaign-will-run-for-cleaning-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा सफाई के लिए चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा सफाई के लिए चलेगा अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 24 Feb 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में केंद्र सरकार की क्लीन गंगा मिशन योजना परवान चढ़ने लगी है। योजना में शामिल बिजनौर नगर पालिका क्षेत्र के कूड़ा निस्तारण व पानी के ट्रीटमेंट के लिए प्रोजेक्ट बना लिया गया है। दिल्ली से आई पर्यावरण अध्य्यन केंद्र की टीम ने यह प्रोजेक्ट तैयार किया है। गंगा की सफाई केंद्र सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। गंगा में गंदे पानी के प्रवाह को रोकने से लेकर कूड़ा निस्तारण को लेकर प्लानिंग की जा रही है। इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा क्लीन गंगा मिशन योजना शुरू की गई है। योजना में प्रदेश से केवल चार नगर पालिकाओं को ही शामिल किया गया है। बिजनौर नगर पालिका, मिर्जापुर, उन्नाव व बनारस की रामनगर नगर पालिका को शामिल किया गया है। गंगा किनारे बसी इन नगर पालिकाओं में सफाई का विशेष अभियान चलाया जाएगा। कूड़ा निस्तारण व गंदे पानी का ट्रीटमेंट करना योजना की प्राथमिकताओं में शामिल है।
नागरिक भी करें सहयोग : ईओ
नगर पालिका ईओ इंद्रपाल सिंह के अनुसार क्लीन गंगा अभियान में दिल्ली से आई टीम ने प्रोजेक्ट तैयार कर लिया है। जल्दी ही इस प्रोजेक्ट पर कियान्वयन शुरू हो जाएगा। नागरिक भी स्वच्छता में नगर पालिका का सहयोग करें। नागरिक घर व दुकानों के आसपास गंदगी न फैलाएं ।
विज्ञापन
नागरिक भी करें सहयोग : ईओ
नगर पालिका ईओ इंद्रपाल सिंह के अनुसार क्लीन गंगा अभियान में दिल्ली से आई टीम ने प्रोजेक्ट तैयार कर लिया है। जल्दी ही इस प्रोजेक्ट पर कियान्वयन शुरू हो जाएगा। नागरिक भी स्वच्छता में नगर पालिका का सहयोग करें। नागरिक घर व दुकानों के आसपास गंदगी न फैलाएं ।
विज्ञापन