{"_id":"6414a3e261cdd95c310828d4","slug":"the-bull-attacked-the-women-who-were-going-to-worship-the-soil-the-elderly-were-injured-bijnor-news-c-14-1-157706-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदपुर:: मिट्टी पूजन करने जा रही महिलाओं पर सांड़ ने हमला बोला, बुजुर्ग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदपुर:: मिट्टी पूजन करने जा रही महिलाओं पर सांड़ ने हमला बोला, बुजुर्ग घायल
Fri, 17 Mar 2023 11:01 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 17 Mar 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
शादी के रस्म के दौरान हुई घटना, बुजुर्ग को सींगों पर उठाकर पटका
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर/जलीलपुर। जलीलपुर क्षेत्र के गांव नवादा में शादी के दौरान मिट्टी पूजन करने जा रही महिलाओं पर सांड़ ने हमला कर दिया। इस दौरान दूल्हे के चाचा को सींगों पर उठाकर पटक दिया। उन्हें पहले सीएचसी स्याऊ पर लाया गया, वहां से चिकित्सकों ने बिजनौर के लिए रेफर कर दिया है।
गांव नवादा निवासी अतर सिंह के पुत्र के विवाह की तैयारियां चल रही थी। विवाह की मिट्टी पूजन रस्म को पूरा करने के लिए 10-11 महिलाएं मंगल गीत गाती हुई नहर पर गई। इनके साथ दूल्हे के चाचा विजयपाल सिंह सैनी भी थे। इस दौरान नहर के पास एक सांड़ महिलाओं की ओर दौड़ पड़ा। सांड़ को अपनी ओर आता देख महिलाएं व पुरुष इधर-उधर भागे। इस दौरान विजयपाल भागने के दौरान गेहूं के खेत में गिर गए। सांड़ ने उन्हें अपने सींगों पर उठा लिया और करीब 50 मीटर तक ले गया। इसके बाद पटककर कई बार हमला किया। ग्रामीणों ने सांड़ को भगाया और गंभीर हालत में विजयपाल को सीएससी स्याऊ में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बिजनौर के लिए रेफर कर दिया।
करीब 11 दिन पूर्व भी सांड़ ने गेहूं के खेत की रखवाली कर रहे जलीलपुर निवासी किसान को सांड़ ने मार डाला था। गांववासी मुकेश कुमार, सोमपाल सिंह, आत्माराम, बलजीत सिंह, देवेंद्र कुमार, विजय पाल सिंह, नागेंद्र प्रताप सिंह आदि ने सांड़ को पकड़वाने की मांग की है।