फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The budget will provide far-reaching results on the path of education, health and development.

Bijnor News: शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास की राह पर दूरगामी नतीजे देगा बजट

Thu, 12 Feb 2026 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
The budget will provide far-reaching results on the path of education, health and development.
बिजनौर। यूपी सरकार के आम बजट में हर वर्ग को समाहित करने की कोशिश की गई है। युवाओं से लेकर महिलाओं सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योगों और किसानों को इसमें शामिल किया गया है। पानीपत-गोरखपुर हाईवे को बजट जारी करने की घोषणा से जिले को सीधे लाभ मिलेगा। इसके साथ ही गंगा एक्सप्रेसवे से बिजनौर को कनेक्ट करने की संभावना अभी मरी नहीं है। हालांकि इसके लिए सीधे तौर पर कोई घोषणा जिले के नहीं हुई है। जिलों में औद्योगिक पार्क विकसित किए जाने की घोषणा का भी बिजनौर को लाभ मिल सकता है। इसमें नगीना की कताई मिल की जमीन पर इस योजना को धरातल पर उतारा जा सकता है। किसानों को डीजल पंप को सोलर पंप देने की घोषणा से जिले को भी लाभ मिलेगा। नजीबाबाद चीनी मिल की क्षमतावृद्धि और एथेनॉल प्लांट स्थापना की भी उम्मीद जगी है। महिलाओं के लिए क्रेडिट कार्ड योजना की घोषणा हुई है। इसके साथ ही छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए स्कूटी एवं तकनीकी शिक्षा के लिए टेबलेट देने से लाभ मिलेगा। इसके साथ ही शादी अनुदान की राशि बढ़ने से भी जिले को सीधा लाभ मिलेगा। अब यह राशि 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed