{"_id":"6488c53736b5e060e20cec64","slug":"the-boundaries-of-regulated-area-will-be-expanded-survey-started-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-1825-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"धामपुर: विनियमित क्षेत्र की सीमाओं का होगा विस्तार, सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धामपुर: विनियमित क्षेत्र की सीमाओं का होगा विस्तार, सर्वे शुरू
Wed, 14 Jun 2023 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 14 Jun 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
अब तक केवल 49 गांव थे शामिल, अब पहले की तुलना में करीब तीन किमी के क्षेत्रफल में होगा इजाफा
सतीश शर्मा
धामपुर। राजस्व विभाग और टाउन प्लानिंग के अधिकारियों की संयुक्त टीम में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से विनियमित क्षेत्र की सीमाओं का विस्तारीकरण करने के लिए सर्वे शुरू हो गया है। टीम को तीन माह के भीतर सर्वे कार्य पूरा कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया गया कि अब तक विनियमित क्षेत्र में करीब 49 गांव शामिल हैं। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद इसमें और कई गांवों का समावेश हो जाएगा। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि विनियमित क्षेत्र में प्रशासन की ओर से साल 1995 में टाउन प्लानिंग के लिए सर्वे हुआ था। 2006 में मास्टर प्लान तैयार हुआ, जो 2021 तक के लिए ही लागू था। अब प्रशासन की ओर से फिर से नया मास्टर प्लान तैयार करने के लिए सर्वे शुरू हो गया है। इसमें राजस्व विभाग और टाउन प्लानिंग के अधिकारियों को लगाया गया है। दोनों विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की संयुक्त टीम का गठन किया गया है। निर्देशित किया गया कि टीम में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों को हरहाल में तीन माह के भीतर सर्वे रिपोर्ट को पेश करना होगा, जिससे आगे की प्रक्रिया को शुरू किया जा सके।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
अब तक विनियमित क्षेत्र की यह थी सीमा
बताया गया कि अब तक धामपुर विनियमित क्षेत्र में कुल 49 गांव शामिल थे। विनियमित क्षेत्र की सीमा धामपुर में नगीना मार्ग पर गांव पीपलसाना तक, नहटौर मार्ग पर गांव हर्रा अहमदपुर जलाल तक, नूरपुर मार्ग पर नींदडू तक, मुरादाबाद मार्ग पर गांव हैजरी तक और शेरकोट मार्ग पर गांव सुहागपुर तक था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
अब यह है प्रस्तावित
अधिकारियों ने बताया कि अब जो डीएम के आदेश पर टाउन प्लानिंग की गई है, उसमें विनियमित क्षेत्र के सीमा विस्तार में चारों तरफ करीब तीन किमी. तक का इजाफा होगा। बताया गया कि अब सर्वे हो रहा है कि उसमें नूरपुर मार्ग पर गांव सरकथलमाधो तक, नहटौर मार्ग पर गांव ढक्काकर्मचंद तक, मुरादाबाद मार्ग पर गांव सरकड़ा चकराजमल स्थित रामगंगा पोक नहर तक, शेरकोट मार्ग पर धामपुर-शेरकोट की पलिका की सीमा तक और नगीना मार्ग पर गांव पीपलसाना से आगे तक का रकबा शामिल किए जाना प्रस्तावित है। बताया गया कि ऐसा होने से विनियिमत क्षेत्र की आय भी बढ़ेगी। कट रही अवैध कॉलोनियों को भी कटाने से रोका जा सकेगा।