फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The body of the young man was kept jammed on the road

युवक का शव सड़क पर रख लगाया जाम

Sat, 10 Apr 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
The body of the young man was kept jammed on the road
बिजनौर में पटाखा फैक्ट्री में मरे शानू का शव रखकर जाम लगा रहे परिजन और भीड़ को समझाती विधायक सुचि ? - फोटो : BIJNOR
युवक का शव सड़क पर रख लगाया जाम
विज्ञापन

बिजनौर। गांव फतेहपुर नौआबाद-जोधूवाला मार्ग पर अवैध पटाखा फैक्टरी में आग लगने से बृहस्पतिवार को पांच लोगों की मौत हुई थी। इन्हीं में से एक शानू के परिजनों ने मुआवजे के लिए उसका शव विदुरकुटी मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। अधिकारियों ने जाम लगवाने वालों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे अपनी जिद पर अडे़ रहे। बाद में सदर विधायक सुचि चौधरी मौसम व उनके पति ऐश्वर्य चौधरी ने लोगों को मुआवजे का आश्वासन दिया और समझाकर जाम खुलवा दिया।
बृहस्पतिवार को फतेहपुर नौआबाद-जोधूवाला मार्ग पर अवैध रूप से पटाखे बनाने वाली फैक्टरी में आग लगने से पांच मजदूरों जिंदा जलने से मौत हुई थी, जबकि पांच लोग बुरी तरह से झुलस गए थे। तीन शवों का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। सभी की मौत दम घुटने व आग लगने के कारण हुई थी। शुक्रवार की सुबह मृतक शानू कुमार के आवास पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। शानू की शव यात्रा शुरू हुई तो लोगों ने शव को विदुर कुटी रोड पर पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

जाम लगाने वाले शानू के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे। जाम की सूचना पर संयुक्त मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य मलिक, सीओ कुलदीप गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से जाम खोलने का आग्रह किया। इस दौरान सदर विधायक सुचि चौधरी मौसम अपने पति ऐश्वर्य चौधरी के साथ मौके पर पहुंचीं और जाम खोलने के लिए कहा। उन्होंने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। तब ये लोग जाम खोलने को राजी हुए। जाम लगाने में तमाम महिलाएं भी शामिल रहीं। इसके बाद गंगा बैराज पर शानू के शव का अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक शानू कुमार अपने परिवार का अकेला सहारा था। शानू जब एक साल का था तो उसके पिता की मौत हो गई थी। खुद शानू के छह माह का बेटा है। बेटे के जन्म के दौरान शानू की पत्नी की मौत हो गई। शानू अपनी वृद्ध मां व छह माह के बेटे के लिए मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed