फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The body of the child was found in the drain, there was a noise of kidnapping

नाले में मिला बालक का शव, अपहरण का शोर मचा

Thu, 01 Sep 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
The body of the child was found in the drain, there was a noise of kidnapping
नाले में मिला बालक का शव, अपहरण का शोर मचा
विज्ञापन

नगीना। बालिका की गोद में खेल रहे छह माह के बच्चे का अपहरण का शोर मचने से सनसनी फैल गई। बाद में बच्चे का शव एक नाले में पड़ा मिला। बालिका कहना है कि बाइक सवार दो लोग उससे बच्चा छीनकर ले गए थे। आसपास की सीसीटीवी फुटेज चेक करने के बाद पुलिस दावा कर रही है कि बालिका की गोद से ही बच्चा नाले में गिरा है। पुलिस बालिका से पूछताछ कर रही है।

घटना कस्बे के मोहल्ला लुहारी सराय की है। बच्चे का पिता आसिफ सऊदी अरब में काम करता है और उसकी पत्नी परिवार के अन्य लोगों के साथ मोहल्ले में रहती है। रात्रि करीब नौ बजे इनकी एक रिश्तेदार दस वर्षीय बालिका (10) बच्चे को खिला रही थी। इसी दौरान उसने बाइक सवार दो लोगों के बच्चे को छीनकर ले जाने का शोर मचाया। बाद में नाले में मिले बच्चे को लेकर परिजन एक चिकित्सक के यहां पहुंचे, जिसने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। सीओ सुमित शुक्ला का कहना है कि बच्चा नाले कैसे पहुंचा यह जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया सीसीटीवी कैमरे में लड़की से ही बच्चा नाले में गिरता हुआ दिख रहा है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed