फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The body of a youth who drowned in the Harewali Ramganga barrage was found after three and a half hours.

Bijnor News: हरेवली रामगंगा बैराज में डूबे युवक का शव साढ़े तीन घंटे बाद मिला

Tue, 07 Jul 2026 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
The body of a youth who drowned in the Harewali Ramganga barrage was found after three and a half hours.
- परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, एक साल पहले मृतक राजपाल सिंह की हुई थी शादी
विज्ञापन

- परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने युवक के शव को पंचनामा के बाद सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरेवली। हरेवली निवासी राजपाल सिंह (25) रविवार देर शाम सात बजे रामगंगा बैराज पर गांव के लोगों के साथ नहाने को गया था। इस दौरान बैराज के गेट नंबर-एक नहाते समय अधिक पानी होने से राजपाल सिंह डूब गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देर रात तक राजपाल को गोताखोरों के जरिए तलाश कराने का प्रयास किया गया। इस दौरान साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बैराज से राजपाल सिंह का शव तलाश लिया। परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने मृतक युवक के शव को पंचनामा भरने के बाद परिजनों को सौंप दिया। सोमवार को शव को अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मृतक के पिता निहाल सिंह ने बताया कि रविवार देर शाम करीब 7 बजे उनका पुत्र राजपाल सिंह गांव के लोगों के साथ बैराज पर नहाने के लिए गया था। अधिक पानी होने के कारण राजपाल सिंह बैराज में डूब गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों के माध्यम से राजपाल का पता लगाने का प्रयास किया। गोताखोरों के भरसक प्रयास से राजपाल सिंह का शव देर रात करीब 10.30 के आसपास बरामद हुआ।
विज्ञापन

बताया गया कि राजपाल सिंह की एक साल पहले शादी हुई थी। मृतक राजपाल सिंह दो पुत्रों में छोटा था। बताया गया कि आर्थिक तौर पर गरीब है। मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन करते हैं। राजपाल सिंह की मौत के बाद उसकी विधवा पत्नी का अब क्या होगा। वह तो बर्बाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग
लोगों का कहना है कि हरेवली बैराज पर भीषण गर्मी के चलते आए दिन ग्रामीण बड़ी संख्या में नहाने के लिए जाते हैं। सिंचाई विभाग के अधिकारियों की ओर से रोक लगी है। फिर भी विरोध करने पर नहाने से बाज नहीं आते। रेलिंग के ऊपर से युवक छलांग लगाकर नहाते हैं। यहां तक कि बैराज पर ड्यूटी तैनात कर्मचारी से इसी बात को लेकर आए दिन विरोध रहता है। घटना की सूचना कई बार पुलिस को दी जाती है। पर पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होती है। पुलिस का कहना है कि उनके विभाग के अधिकारियों का आदेश होगा तो कार्रवाई करेंगे। अन्यथा उन्हें कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed