फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The body of a married woman found hanging on the noose

दहेज के लिए की विवाहिता की हत्या

Sun, 22 Nov 2020 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
The body of a married woman found hanging on the noose
फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन

शिवाला कलां। ग्राम हुसैनपुर सराय में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित ससुराल वालों के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ग्राम हुसैनपुर निवासी शजाकत हुसैन की शादी एक वर्ष पूर्व अमरोहा जनपद के गांव पतई निवासी दिलशाना से हुई थी। तड़के पांच बजे दिलशाना का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंचे उसके मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मृतका के पिता जनाब अली ने बताया कि ससुराल वाले दहेज के लिए उसकी पुत्री का उत्पीड़न कर रहे थे और मांग पूरी न होने पर उन्होंने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी तथा शव को फंदे से लटका दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी लक्ष्मीनिवास मिश्रा और सीओ चांदपुर ने मौके का निरीक्षण किया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति व देवर समेत पांच ससुराल वालों के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed