फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The body found in Gangan turned out to be that of a history-sheeter from Bhopa

Bijnor News: भोपा के हिस्ट्रीशीटर का निकला गांगन में मिला शव, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 10 Oct 2024 11:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 10 Oct 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
The body found in Gangan turned out to be that of a history-sheeter from Bhopa
बिजनौर/नहटौर। गांगन नदी में मिले महिला और पुरुष के शवों की शिनाख्त हो चुकी है। जोकि आपस में पति-पत्नी निकले। मृतक मुजफ्फरनगर के भोपा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। जोकि फिलहाल नगीना थाने के एक केस में वांछित चल रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत होना सामने आया है। उधर, इस मामले में मृतक दंपती की बेटी ने हल्दौर में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नहटौर थाना क्षेत्र में बुधवार की देर शाम गांव सिकंदरपुर के सामने गांगन नदी में एक महिला व एक पुरुष के शव मिले थे। बृहस्पतिवार को मोर्चरी पहुंचकर मृतकों की बेटी पूजा व पूनम ने उनकी शिनाख्त अपने पिता सोमपाल पुत्र गेंदा सिंह और मां बेबी निवासी गांव भोकरहेड़ी थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में की। पुलिस के अनुसार सोमपाल भोपा थाने का हिस्ट्रीशीटर था, जिस पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल दोनों हल्दौर क्षेत्र में कहीं रह रहे थे। हालांकि पुलिस की जांच में उनके रहने की जगह साफ नहीं हो सकी।
विज्ञापन

मृतक दंपती की बेटी पूनम ने हल्दौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि पांच दिन पहले उसके पिता और मां को राजवीर नाम का व्यक्ति अपनी कार में ले गया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपहरण की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस सूत्रों के अनुसार दंपती के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें डूबने की वजह से मौत होना सामने आया है। बताया गया कि मृतक दंपती का बेटा राहुल पिछले दिनों बिजनौर के नगीना थाने में दर्ज हुए केस में जेल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंडल लूट के उक्त केस में मृतक भी वांछित था। अब इनकी मौत कैसे हुई, पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने का प्रयास कर रही है। उधर, जिस आरोपी राजवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, उसका फोन भी छह तारीख से बंद है।


वर्जन : गांगन नदी में मिले दंपती के शवों की शिनाख्त हो चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत होना सामने आया है। मृतकों की बेटी की ओर से हल्दौर में केस दर्ज कराया गया है। मामले में जांच की जा रही है। मृतक भोपा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। - अभिषेक झा, एसपी बिजनौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed