फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The bodies of the three sons were raised together, the whole village cried

Bijnor News: एक साथ उठीं तीन बेटों की अर्थियां, रोया पूरा गांव

Tue, 12 Aug 2025 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 12 Aug 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
The bodies of the three sons were raised together, the whole village cried
नूरपुर। सोमवार को क्षेत्र के गांव सरकथल में चचेरे, तहेरे तीन भाइयों की एक साथ उठी तीन अर्थियों ने सबको रुला दिया। बता दें कि रविवार को घर के पास बने झेरे में पानी निकालने उतरे तीन भाइयों की जहरीली गैस से दम घुटकर मौत हो गई थी।
विज्ञापन

धर्मवीर सिंह सैनी व हरि सिंह सैनी दो भाई हैं। धर्मवीर सिंह के दो बेटे कपिल, छत्रपाल व दो पुत्रियां सविता व रूपा विवाहित हैं, जबकि हरि सिंह सैनी के तीन पुत्रों में एक बड़े पुत्र की 2012 में बीमारी के चलते मौत हो गई थी। वर्तमान में हरि सिंह के दोनों पुत्र हिमांशु सैनी (20) व कशिश उर्फ छोटू सैनी (22) शादी विवाह व पार्टियों में डीजे बजाकर परिवार का पालन पोषण करते थे।
विज्ञापन

हरि सिंह के बड़े बेटे हिमांशु की मंगनी जनपद अमरोहा के गांव बाड़पुरा में हुई गई थी, गंगा स्नान पर शादी होना तय था लेकिन कुदरत को कुछ ओर ही मंजूर था। गमगीन माहौल में तीनों का तिगरी घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। कशिश, हिमांशु को तहेरे भाई चेतन व छत्रपाल को विपिन उर्फ भूरे ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed