फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The bodies of both the children thrown in the river were found

नदी में फेंके गए दोनों बच्चों के शव मिले

Fri, 28 Aug 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
The bodies of both the children thrown in the river were found
नदी में फेंके गए दोनों बच्चों के शव मिले
विज्ञापन

बिजनौर। गांव भरैकी निवासी दो भाइयों के शव भी शुक्रवार को नहर से मिल गए। नहर में पानी कम होने के बाद एक शव आलोपुर नहर के पास और दूसरा दूधली गांव के पास जाल में फंसा मिला। गांव वाले गोताखोरों के साथ कई दिन से दोनों की नहर में तलाश रहे थे। जबकि उनकी मां का शव दो दिन पहले मिल गया था। महिला ने गृहक्लेश के चलते अपने दो बेटों को नहर में फेंकने के बाद तीसरे बेटे को गोदी में लेकर छलांग लगा दी थी।

किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव भरैकी निवासी गौरव की पत्नी सुनीता मंगलवार को पति से विवाद होने पर अपने पांच साल के पुत्र ललित, तीन साल के दीपक व तीन माह के आकांशु के साथ गांव के पास स्थित नहर पर पहुंची थी। गुस्साई महिला ने पहले दीपक व ललित को नहर में फेंक दिया और बाद में आकांशु को लेकर नहर में कूद गई थी। खेत में काम कर रहे गांव निवासी मेहर ने दीपक को नहर से निकाल लिया था। सुनीता व उसके दो मासूम बच्चों को पानी के तेज बहाव के कारण वह नहीं निकाल सका था। मंगलवार से ही पांच गोताखोर व गांव वाले महिला व उसके बच्चों को नहर में तलाश जुटे थे। बृहस्पतिवार को महिला का शव नहर से निकाल लिया गया था। दूधली गांव के पास गांव वालों ने मंगलवार को ही जाल लगा दिया। शुक्रवार को नहर का पानी कम हो गया, तलाशी के दौरान आलोपुर नहर के पुल के पास आकांशु और दूधली गांव के पास लगाए गए जाल में ललित का शव फंसा मिला। दोनों के शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। वहीं, बृहस्पतिवार को शहर कोतवाली के गांव जलालपुर निवासी सुनीता के भाई संजीव ने बहनोई गौरव व उसके परिजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed