फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The BJP's BJP gave energy to the Ram Janmabhoomi movement

नगर के भाजपाइयों ने राम जन्म भूमि आंदोलन को दी ऊर्जा

Mon, 03 Aug 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
The BJP's BJP gave energy to the Ram Janmabhoomi movement
बृज बिहारी माहेश्वरी (फाइल फोटो)। - फोटो : NAZIBABAD
नगर के भाजपाइयों ने राम जन्म भूमि आंदोलन को दी ऊर्जा
विज्ञापन

नजीबाबाद। राम जन्म भूमि आंदोलन में जनसंघ और भाजपा की कई वर्षों तक कमान संभालने वाले भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष बृज बिहारी माहेश्वरी का योगदान अविस्मरणीय रहा।
जनसंघ से वर्ष 1988 में हिंदुत्व की भावना से बृज बिहारी माहेश्वरी जुड़े। तब से हिंदू संगठनों से जुड़कर जीवन पर्यंत समाज और राष्ट्रसेवा को जीवन समर्पित रखा। जनसंघ से जनता दल और फिर भाजपा में सक्रिय योगदान के साथ बृज बिहारी माहेश्वरी के हाथों राम जन्म भूमि आंदोलन में नगर भाजपा की कमान थी।
विज्ञापन

भगवान श्रीराम के प्रति अगाध श्रद्धा रखने वाले बृज बिहारी माहेश्वरी की मृत्यु नवंबर 1999 हुई। उस वक्त तक उन्होंने राम जन्म भूमि आंदोलन में हिंदू संगठनों को ऊर्जा देने में सक्रिय योगदान दिया। वरिष्ठ भाजपा नेता शम्भूनाथ कौशिक, कमलेश तायल, आरएसएस के सुुुुभाष कुमार ने भी राम जन्म भूमि आवाज को बुलंद रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीराम जन्म भूमि आंदोलन में हिंदू संगठनों की ओर से महावीर वर्मा, आमोद अरोड़ा, विपिन महेंद्रा, पुनीत गोयल सरीखे हिंदू संगठनों के नेताओं ने नैनी जेल तक का सफर तय किया। श्रीराम जन्म भूमि पूजन को लेकर हिंदू संगठनों में नई ऊर्जा विद्यमान है। संगठन के नेताओं की भले ही अयोध्या में राम जन्म भूमि पूजन में जाने की मनोकामना कोरोना संक्रमण काल से पूरी नहीं हो पा रही लेकिन स्थानीय मंदिरों को सुसज्जित कर भूमि पूजन के दिन पूजा-अर्चना की तैयारी में हिंदू संगठन जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed