फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The bell of health will climb in the courtyard of the house

घर के आंगन में चढ़ेगी सेहत की बेल

Fri, 25 Mar 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
The bell of health will climb in the courtyard of the house
घर के आंगन में चढ़ेगी सेहत की बेल
विज्ञापन

बिजनौर। अब घर के आंगन में ही अच्छी सब्जियों का उत्पादन होगा। घर के आंगन में विकसित होने वाले किचन गार्डन में उत्पादित सब्जियां पूर्ण रूप से जैविक होंगी। आंगन में उत्पादित सब्जियों के प्रतिदिन सेवन से लोग स्वस्थ रहेंगे, वहीं घर की रसोई का बजट भी घटेगा। इसके लिए जिला उद्यान विभाग ने नई पहल शुरू की है। उद्यान विभाग की ओर से जनपद के छह हजार लोगों को जायद की सब्जियों के बीज की मिनी किट वितरित की जाएंगी।
स्वस्थ शरीर के लिए शुद्ध, ताजी और अच्छी सब्जियों का सेवन बहुत महत्वपूर्ण है। अब जायद फसल की सभी सब्जियां आप के आंगन में ही मिल जाएंगी। जैविक सब्जियों की फसलों की बुवाई के लिए उद्यान विभाग बढ़ावा दे रहा है। विभाग की ओर से जनपद में सब्जियां उत्पादित करने को मिनी किट उपलब्ध कराई जानी हैं। किचन गाडर्न के रूप में व्यक्ति अपने घर के आंगन या छत पर गमले में सब्जियों का उत्पादन कर सकता है। 200 रुपये की इस उन्नत बीज किट पर 90 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। यह किट अप्रैल माह के पहले दिन से ही किसान व अन्य लोगों को वितरित की जाएंगी। जिला उद्यान अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मिनी किट में करेला, लौकी, तोरई, टमाटर, बैंगन, धनिया, मिर्च आदि उन्नत प्रजाति के बीज शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

बुवाई के लिए यह उचित समय
अफसरों के अनुसार जायद फसलों की बुवाई अप्रैल माह के पहले दिन से आरंभ हो जाती है। घरों के आंगन या गमलों में खाद-रेत की सही तरह से मिश्रण करने के उपरांत बीज रोपित करें। बेल वाली सब्जियों की बेल फैलने की अच्छी व्यवस्था रहे। इसकी बुवाई के अप्रैल के अंतिम या मई के पहले सप्ताह तक जरूर कर लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीस रुपये में दी जाएगी बीज किट
जायद फसल में उत्पादित होने वाली सब्जियों को मिनी किट अप्रैल माह के पहले सप्ताह से ही लोगों को वितरित की जाएंगी। इनका वितरण पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। एक मिनी किट 200 रुपये की है, लेकिन 90 प्रतिशत अनुदान पर इसकी कीमत 20 रुपये है - जितेंद्र कुमार, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed