{"_id":"6159fba78ebc3e334e1d2e27","slug":"the-beauty-of-the-city-hiding-under-the-guise-of-illegal-unipol-hoardings-bijnor-news-mrt559089740","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध यूनीपोल-होर्डिंग्स की आड़ में छिप रही शहर की सुंदरता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध यूनीपोल-होर्डिंग्स की आड़ में छिप रही शहर की सुंदरता
विज्ञापन
अवैध यूनिपोल-होर्डिंग्स की आड़ में छिप रही शहर की सुंदरता
बिजनौर। शहर में हाईवे पर लगे अवैध यूनिपोल और होर्डिंग्स ड्राइवरों का ध्यान ही नहीं भटकाते बल्कि शहर की सुंदरता को भी बिगाड़ रहे हैं। हाईवे के दोनों ओर होर्डिंग्स की भरमार है, अवैध हैं फिर भी इन्हें हटाया नहीं जाना सवाल खड़े कर रहा है।
मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर बैराज रोड तिराहे से शहर में एंट्री हो जाती है। यहीं से सड़क पर लगे यूनिपोल दिखाई देने लगेंगे। ये पूरी तरह से अवैध हैं। नुमाइश ग्राउंड और जजी चौक होते हुए शक्ति चौराहे तक आने वाली सड़क नेशनल हाईवे 119 की है। नेशनल हाईवे पर यूनिपोल और होर्डिंग्स लगाए जाना सुप्रीम कोर्ट पहले ही बैन कर चुका है। अब नेशनल हाईवे अथॉरिटी भी इसकी अनुमति नहीं देता। यूनिपोल और हॉर्डिंग्स हाईवे पर चलने वाले ट्रैफिक के लिए खतरा पैदा करते हैं। ड्राइवरों का ध्यान भटकता हैं तो वहीं सड़क के बिलकुल ऊपर होने से आंधी तूफान में गिरने का अंदेशा बना रहता है। सुप्रीम कोर्ट ने बाकायदा गाइडलाइन जारी करते हुए इन्हें हटवाने के आदेश जारी किए थे। बावजूद इसके यूनिपोल और होर्डिंग्स को हटाया तो नहीं जा सका बल्कि इनकी तादात बढ़ती चली गई। अब बात शहर की सुंदरता को बिगाड़ने की करें तो शक्ति चौक पर होर्डिंग्स की भरमार है। बिजनौर क्लब की तरफ खड़े पेड़ों की हरियाली को अवैध हॉर्डिंग्स ने ढक लिया है। नुमाइश ग्राउंड और जजी चौक के आसपास भी यही हाल है। इस सड़क पर सिर्फ प्रचार कर रहे होर्डिंग्स और यूनिपोल के अलावा कुछ नहीं दिखाई देता।
वर्जन
अवैध होर्डिंग्स और यूनिपोल को चिह्नित करते हुए जल्द ही हटवाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। अवैध यूनिपोल-हॉर्डिंग्स शहर में लगने नहीं दिए जाएंगे। - मनोज कुमार, ईओ पालिका बिजनौर