फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The baby died of fever in Tajpur

ताजपुर में बुखार से बच्ची मरी

Fri, 23 Sep 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Fri, 23 Sep 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर जिले के राजा का ताजपुर में  बृहस्पतिवार  को बुखार के कारण ताजपुर में एक बच्ची की मौत हो गई। 
विज्ञापन


ताजपुर के पड़ोसी गांव रवाना में एक माह से बुखार ने कहर बरपा रखा है। बुखार के कारण रवाना में करीब 15 ग्रामीणों की मौत हो   चुकी है। रवाना के बाद अब ताजपुर में भी बुखार ने दस्तक दे दी है। बुखार के कारण मोहल्ला सैनी धर्मशाला निवासी देवेंद्र सिंह की 10 वर्षीय पुत्री आरती की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक आरती को कई दिन से बुखार आ रहा था और उसका ताजपुर में ही निजी चिकित्सक से उपचार चल रहा था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मुरादाबाद ले जा रहे थे, लेकिन उसकी मौत हो गई। उधर ग्राम प्रधान सुरेश सैनी का कहना है कि वायरल बुखार गांव में तेजी से फैल रहा है। बड़ी संख्या में ग्रामीण बुखार से पीड़ित हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डा. देवरा के सेवानिवृत्त होने के बाद अभी किसी की तैनाती नहीं की गई है। इससे ग्रामवासियों  को इलाज के लिए स्योहारा या नूरपुर जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक की तैनाती करने की  मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed