फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The attendants created a ruckus when the patient admitted in the medical ward was not seen.

Bijnor News: मेडिकल वार्ड में भर्ती मरीज नहीं देखने पर तीमारदारों ने किया हंगामा

Thu, 11 Jun 2026 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
The attendants created a ruckus when the patient admitted in the medical ward was not seen.
बिजनौर। मेडिकल कॉलेज के मेडिकल वार्ड में भर्ती मरीज गजरो देवी के परिजनों ने बुधवार को हंगामा किया। उन्होंने चिकित्सक पर बाहर की दवाई लिखने और इलाज नहीं करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


बढ़ापुर क्षेत्र के गांव हमजापुर निवासी गजरो देवी सांस और खून की समस्या होने पर दो दिन से मेडिकल वार्ड में भर्ती है। डॉ. आरके डाबरे और डाॅ. अबू हाशिम की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। पीड़िता के बेटे कोमल सिंह ने बताया कि सुबह डॉ. अबू हाशिम ने उनकी माता के खून चढ़ाने के लिए कहा, लेकिन कहीं लिखकर नहीं दिया। वह कई वार्ड सिस्टर के पास खून चढ़ाने की बात करने पहुंचे तो उन्होंने इस बात की जानकारी होने से इन्कार कर दिया। महिला की तबीयत बिगड़ने पर सिस्टर ने चिकित्सक को फोन किया लेकिन उन्होंने आने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

तीमारदार कोमल ने बताया कि बाद वार्ड में पहुंचकर डॉ. अबू हाशिम ने सिस्टर ने बदसलूकी करते हुए फोन नहीं करने की बात कही। साथ ही कहा कि डॉ. डाबरे ने मंगलवार को एक हजार रुपये की दवाई बाहर से मंगवाई। लेकिन बुधवार को डॉ. अबू हाशिम ने कहा कि यह दवाई नहीं लगेगी जबकि, बाहर की दवाई मंगाना मना है। दवाई नहीं लगने पर उन्होंने हंगामा किया। इसके बाद भर्ती गजरो को दवाई दी गई। चिकित्सक ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोप निराधार बताए। उन्होंने स्टाफ पर अभद्रता करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सक ने लिखित शिकायत की है। अभी स्टाफ नर्स ने मौखिक शिकायत की है। शिकायत के बाद मामले की जांच के लिए कमेटी गठित करेंगे। जो दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ....डॉ. तुहीन वशिष्ठ, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed