फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The art exhibition of the girls was appreciated

छात्राओं की शिल्पकला प्रदर्शनी को सराहा

Tue, 13 Apr 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
The art exhibition of the girls was appreciated
धामपुर एसबीडी कॉलेज में शिल्प कला की प्रदर्शनी का अवलोकन करती प्राचार्य डॉ पूनम चौहान। - फोटो : DHAMPUR
छात्राओं की शिल्पकला प्रदर्शनी को सराहा
विज्ञापन

धामपुर। एसबीडी कॉलेज में गृह विज्ञान विभाग की ओर से शिल्प कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के पुष्प, फूलदान, बेकार उत्पाद जैसे प्लास्टिक की बोतलों, अखबार, सुतली, रुई से सजावटी वस्तुओं का निर्माण किया।

प्रदर्शनी का शुभारंभ प्राचार्य डॉक्टर पूनम चौहान ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिल्प कला प्रदर्शनी का आयोजन डॉक्टर कनक चौहान, डॉक्टर सुरभि शर्मा ,डॉ मीनाक्षी ने संयुक्त रूप से किया। छात्राओं ने पेंटिंग, स्टेंसिल पेंटिंग द्वारा चादरें, दुपट्टे, रुमाल एवं विभिन्न प्रकार की वस्तुओं का निर्माण किया। प्रदर्शनी का उद्देश्य छात्राओं में रचनात्मक एवं हस्त कौशल का विकास करना है। जिससे छात्रों में स्वयं रोजगार कर अन्य लोगों को रोजगार प्रदान कर सकें। छात्राओं में अक्षिता चौहान, मुस्कान, ईशाना, रईस, तनु रानी, स्वाति, अनामिका, प्रेरणा, शिवानी, रश्मि, ममता, रूपा रानी रहीं। कार्यक्रम में फरहाना हाशिम, डॉ ललिता, अर्चना, सारिका शर्मा, नगमा परवीन, ऋतु शुक्ला रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed