फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The Alopur incident and the issue of corruption in tehsils were raised in the Mahapanchayat.

Bijnor News: महापंचायत में आलोपुर प्रकरण और तहसीलों में भ्रष्टाचार का मुद्दा गूंजा

Tue, 07 Jul 2026 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
The Alopur incident and the issue of corruption in tehsils were raised in the Mahapanchayat.
नजीबाबाद में किसान प्रतिनिधियों से वार्ता करते एएसपी सिटी। संवाद
- संगठन में फर्जी तौर पर आर्मी लिखकर जातिवाद को बढ़ावा देने का लगाया आरोप
विज्ञापन

- एसडीएम बिजनौर को विभिन्न तहसीलों की समस्याओं के संबंध में दिया मांग पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की महापंचायत में आलोपुर के किसानों के लिए न्याय की मांग उठी। विभिन्न तहसीलों में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा भी छाया रहा। यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा किसानों की रक्षा हमारा धर्म है। आलोपुर के किसानों के साथ प्रशासन और पुलिस ने ज्यादती की है, हम उसकी लड़ाई और न्याय दिलाने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि देश की सेना का हम सम्मान करते हैं लेकिन जो लोग संगठन में फर्जी तौर पर आर्मी लिखकर जातिवाद को बढ़ावा देते हैं, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।
उन्होंने कहा किसान और मजदूरों का चोली-दामन का साथ रहा है लेकिन कुछ लोग उनके बीच वैमनस्य पैदा करना चाहते हैं। युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह को किसानों का सच्चा हमदर्द और जुझारू बताते हुए उन्होंने कहा कि आलोपुर के किसानों को न्याय दिलाने के लिए महापंचायत बुलाई गई है। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने प्रशासन से समय रहते आलोपुर प्रकरण को निपटाने को कहा।
विज्ञापन

यूनियन के राष्ट्रीय संरक्षक राजेंद्र सिंह मलिक ने किसानों से अधिकारों के प्रति जागरूक रहने को कहा। युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने नजीबाबाद सहित विभिन्न तहसीलों में व्याप्त भ्रष्टाचार और अधिकारियों के निरंकुश होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि आलोपुर प्रकरण पुलिस की नहीं प्रशासन की देन है। तहसील अध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह सहित कई किसानों को तहसील में विरासत सहित कई मामलों में राजस्व विभाग द्वारा टहलने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापंचायत में राष्ट्रीय सचिव उम्मेद सिंह, कालू प्रधान, जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही, विजेंद्र बालियान, चौ.बलराम सिंह, कुलबीर सिंह, हितेश चौधरी, इकबाल सिंह, अतुल बालियान, मोहम्मद हनीफ आदि ने संबोधित किया। संचालन महासचिव नितेश प्रधान ने किया।
-- एएसपी सिटी के आश्वासन पर समाप्त हुई महापंचायत
महापंचायत में यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक, राष्ट्रीय संरक्षक राजेंद्र मलिक, युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह की उपस्थिति में प्रशासनिक अधिकारियों से आलोपुर प्रकरण में लंबी वार्ता हुई।

एएसपी सिटी डॉ. केजी सिंह ने किसान प्रतिनिधियों से वार्ता के बाद आलोपुर प्रकरण में निष्पक्षता, पारदर्शिता के साथ विधिक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कानून का पालन सरकार का एजेंडा है। अगर कोई समस्या है तो प्रतिक्रिया न करें, बात करें। उन्होंने प्रकरण के निस्तारण के लिए मिल बैठकर हल निकालने का आश्वासन दिया। करीब सात घंटे चली महापंचायत में एसडीएम सदर रितु रानी को सीओ आकांक्षा गौतम, तहसीलदार संतोष कुमार की उपस्थिति में यूनियन की ओर से विभिन्न तहसीलों में व्याप्त समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed