फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The aim of Vidya Bharti is to make students cultured: Mahesh Sharma

छात्र-छात्राओं को संस्कारवान बनाना ही विद्या भारती का उद्देश्य : महेश शर्मा

Tue, 17 Sep 2024 03:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 17 Sep 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
The aim of Vidya Bharti is to make students cultured: Mahesh Sharma
धामपुर (बिजनौर)। रामगोपाल रामचंद्र सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय मेरठ प्रांत की प्रांतीय संस्कृति महोत्सव प्रतियोगिताओं का सोमवार को समापन हो गया । सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शैक्षिक प्रांत प्रमुख महेश शर्मा ने छात्र-छात्राओं को संस्कार युक्त शिक्षा अर्जित कर देश में परचम फहराने के लिए प्रेरित किया। कहा कि विद्या भारती का उद्देश्य केवल देश में संस्कृति और संस्कारों को समावेशित कर विश्व पटल पर अपनी पहचान बनाए रखना है।
विज्ञापन

विद्या मंदिर में आयोजित दो दिवसीय प्रांतीय संस्कृति महोत्सव प्रतियोगिता में 14 विभागों के 78 विद्या मंदिर इंटर कॉलेजों के करीब 257 छात्र-छात्राओं एवं आचार्य प्रधानाचार्य ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिताएं तीन वर्गों बाल वर्ग, किशोर वर्ग और तरुण वर्ग में हुईं। निर्णायक मंडल के अनुसार बाल वर्ग में भाषण प्रतियोगिता में दुर्गा माथुर, सिमरन सैनी, वसु वर्मा, कला में सृष्टि मंडल, ख्याति चौधरी, इशिका, गीत में विराट शर्मा, तपस, खुशी चौहान, मूर्ति कला में साधना गिल, गरिमा, अदिति क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

किशोर वर्ग में भाषण प्रतियोगिता में रितिक, अंश दीक्षित, मनन वशिष्ठ, स्वरचित काव्य पाठ में तेजस्वी यादव, चेतना चौहान, आशवी तायल, मूर्ति कला में अनन्या शर्मा, दीपांशी, आदर्श, तरुण वर्ग में भाषण प्रतियोगिता में दीपिका कटारिया, सिया चौहान, देव शर्मा, स्वरचित काव्य पाठ में विधि राघव, विदुषी सहरावत, नेहा शर्मा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्या मंदिर में संपन्न हुए प्रांतीय महोत्सव में प्रधानाचार्य ऋषिपाल सिंह ने बताया कि महोत्सव कार्यक्रम में नूरपुर के प्रधानाचार्य पूरन सिंह, परविंदर कुमार मुरादाबाद, सुनील कुमार, सुरेंद्र शर्मा, भोपाल शास्त्री, वीरपाल, महेश चंद, प्रकाश वीर ,सुरेंद्रनाथ मिश्र, रोहिताश, आनंदपाल, सुधीर सक्सैना, डॉक्टर रश्मि शर्मा रावल आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
- प्रश्न मंच और अंताक्षरी में यह प्रतिभागी रहे विजेता


बाल वर्ग प्रश्न मंच प्रतियोगिता में साक्षी सोलंकी, उपांशी सोलंकी, महिमा सोलंकी प्रथम, अंश मिश्रा, ऋषिका कुमारी, माधव शर्मा द्वितीय, रुद्राक्ष गर्ग, भूमन्यु वशिष्ठ, दिव्यांश बैसला तृतीय, अंताक्षरी में ओजस्वी शर्मा, दिशा मिश्रा, सक्षम सिंह प्रथम, प्रियांशी, बंशिका, कशिश द्वितीय, सुजाता, अनामिका, पाखी गंगवार तृतीय स्थान पर रहे। किशोर वर्ग में प्रश्न मंच प्रतियोगिता में आयुष्मान शर्मा, आदित्य कुमार, सुयश कुमार प्रथम, ध्रुव शर्मा, अंजली सोलंकी, हिमांशु भाटी द्वितीय, वंशिका, किंजल, प्रतीक्षा शर्मा तृतीय और तरुण वर्ग में अक्षित चौहान, प्रिंस, हर्ष धीमान प्रथम, मोनिका ठाकुर, भानु गुप्ता, तमन्ना द्वितीय, शिवांग, रवि कुमार, आयुष्मान श्रीवास्तव तृतीय स्थान पर रहे।


- आचार्य पत्र वाचन में हेमलता रावत प्रथम

आचार्य पत्र वाचन प्रतियोगिता में तरुण वर्ग में साहिबाबाद गाजियाबाद विद्या मंदिर की महिला आचार्य हेमलता रावत ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि काकोड़ बुलंदशहर की मेघा शर्मा द्वितीय और मां शांतिबाई विद्या मंदिर के आचार्य धर्मेंद्र सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed