{"_id":"63bc5b5cdf5fed2c155a76f5","slug":"the-agony-of-cold-did-not-subside-people-shivered-bijnor-news-mrt62116228","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: ठंड का सितम नहीं हुआ कम, कंपकंपाए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: ठंड का सितम नहीं हुआ कम, कंपकंपाए लोग
विज्ञापन
शबनम। बिजनौर में सर्दी और कोहरे के कारण बिजली के तारों पर ओस की बूंदे जम गई। इनमें दिख रहा घर का अक?
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। ठंड का सितम जारी है। लोग कंपकंपाते हुए घरों से बाहर निकल रहे हैं। धूप भी बेअसर साबित हो रही है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लोगों की ठंड में कंपकंपी छूट रही है। सोमवार को दोपहर 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। घना कोहरा होने की वजह से दृष्यता पांच मीटर से भी कम रही। सड़कों पर लोगों को पास का भी नहीं दिखा। ठंड ज्यादा होने से लोगों ने रुक-रुककर अलाव का सहारा लिया। कोहरा बारिश की तरह बरसा। तापमान में लगातार परिवर्तन हो रहा है। जनवरी माह में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के पास ही चल रहा है। दो बार ही न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। गर्म कपड़ों में भी लोगों को ठंड सताती रही। आने वाले दिनों में अभी ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।
सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मगर फिर भी ठंड कम नहीं हुई। रविवार को अधिकतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार ने बताया कि शीतलहर चलने से ठंड में बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को सुबह से समय घना कोहरा छाया रहेगा।

बिजनौर में कड़ाके की सर्दी में गर्म कपड़ों में लिपटकर जाती युवतियां।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में कड़ाके की सर्दी में गर्म कपड़ों में लिपटकर जाती युवती और बुजुर्ग।- फोटो : BIJNOR
विज्ञापन