{"_id":"63bc5bc09a12d7565e063acf","slug":"the-administration-is-engaged-in-making-concrete-arrangements-to-stop-copying-bijnor-news-mrt6210553184","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: प्रशासन नकल रोकने की पुख्ता व्यवस्था करने में जुटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: प्रशासन नकल रोकने की पुख्ता व्यवस्था करने में जुटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। जिला कंट्रोल रूम के स्थापना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों की चौतरफा निगरानी होगी। इसके लिए डीआईओएस कार्यालय ने परीक्षा केंद्रों को जरूरी तकनीकी सूचनाएं भेजने के निर्देश दिए हैं ।
जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की वर्ष 2023 की परीक्षा के लिए 133 केंद्र बने हैं। जिन पर हाईस्कूल व इंटर के करीब 90 हजार संस्थागत व व्यक्तिगत विद्यार्थी परीक्षा देंगे। शासन की बोर्ड परीक्षा नकलविहीन कराना प्राथमिकता है। परीक्षा केंद्र तकनीकी सुविधाओं से लैस है।
शासन की मंशा है कि परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए केंद्रों की आंतरिक व बाह्य निगरानी हो। इसके लिए जिला कंट्रोल रूम स्थापना के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा विभाग तैयारी में जुट गया है। हर केंद्र को जिला कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। इसके लिए परीक्षा केंद्रों से जरूरी जानकारी तलब की गई है।
विज्ञापन
ये देनी है सूचनाएं
डीआईओएस कार्यालय के अनुसार परीक्षा केंद्रों के हर कक्ष में आगे पीछे की दीवारों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। सभी कैमरों में विडियो रिकॉर्डिंग है। केंद्रों को हर कैमरे की डीवीआर सुरक्षित रखना है। परीक्षा केंद्र को जिला कंट्रोल रूम से जोड़ने के लिए हर परीक्षा केंद्र से आईपी एड्रेस मांगा गया है। इससे कंट्रोल रूम विद्यालय की नेट व्यवस्था व सीसीटीवी कैमरों से जोड़ा जाएगा।