फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The administration has a 10-day ultimatum

प्रशासन को 10 दिन का दिया अल्टीमेटम

Wed, 21 Sep 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Wed, 21 Sep 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में रालोद की बैठक में पेद्दा कांड में निर्दोष लोगों को फंसाए जाने की निंदा की गई। ग्राम प्रधान दिलावर सिंह व उसके पुत्र प्रफल्ल कुमार को झूठा फंसाए जाने पर चिंता जताई। बैठक में तय किया गया कि यदि प्रशासन ने 10 दिन के भीतर बेगुनाह लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए तो रोलाद आंदोलन करेगा।  
विज्ञापन


प्रदेश महासचिव राहुल सिंह की अध्यक्षता व सुमित चौधरी के संचालन में आयोजित रालोद की बैठक में वक्ताओं ने पेद्दा के ग्राम प्रधान दिलावर सिंह व उसके पुत्र प्रफुल्ल कुमार को तिहरे हत्याकांड में फंसाने का आरोप लगाया गया। वक्ताओं ने कहा कि दिलावर सिंह ग्राम प्रधान के रूप में अच्छा काम कर रहे थे। उन्होंने पेद्दा कांड की जानकारी पुलिस को भी फोन पर दी थी। इसके बावजूद भी पुलिस ने उन्हें गलत तरीके से फंसाया है। वक्ताओं ने मामले में बेगुनाहों को निकालने की मांग की। 
विज्ञापन

कहा कि पेददा कांड की सीबीआई जांच होनी चाहिए। वक्ताओं ने दस दिन के भीतर बेगुनाहों के नाम पेद्दा कांड से नहीं निकाला गया तो आंदोलन करने की चेतावनी दी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। वक्ताओं ने प्रशासन से मांग की कि गांव पेदा में पशुओं को चारे की व्यवस्था कराई जाए। गांव के लोग सहमे हैं तथा पशु पालक जंगल चारा लेने जाने से भी कतरा रहे हैं। प्रीतम सिंह, छतरपाल सिंह, राहुल सहरावत, रोहित कुमार, राजीव भुइयार, एमपी सिंह, प्रधान संजीव कुमार, प्रधान राजकुमार आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, चांदपुर में अखिल भारतीय मानवाधिकार निगरानी समिति की बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष ओमप्रकाश तोमर ने गांव पेद्दा में घटित घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। प्रांतीय अध्यक्ष ने निर्दोष लोगों को  हत्याकांड में नहीं फंसाने की मांग की है। प्रांतीय अध्यक्ष ने बिजनौर नगर में डॉ. बागेश के क्लीनिक     पर पथराव करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर नीरज चौधरी, तरुण त्यागी, एमएस त्यागी, प्रहलाद सिंह         आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed