फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The administration closed the cut of the National Highway in front of Mochipura.

Bijnor News: मोचीपुरा के सामने प्रशासन ने बंद किया नेशनल हाईवे का कट

Sat, 25 Jul 2026 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
The administration closed the cut of the National Highway in front of Mochipura.
नजीबाबाद/किरतपुर। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर प्रशासन ने मेरठ-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम मोचीपुरा के सामने हाईवे कट बंद करा दिया। किसानों और ग्रामीणों ने हाईवे कट बंद किए जाने पर विरोध किया। प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। सावन माह के दौरान कांवड़ यात्रा को सुगम और सुरक्षित यातायात देने के लिए प्रशासन सजगता और सतर्कता बरत रहा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारी ने शुक्रवार को मोचीपुरा के सामने हाईवे कट को बंद करने पहुंचे। एनएचआई के आशीष शर्मा, यातायात जिला प्रभारी रवि नैन, तहसीलदार कपिल आजाद, किरतपुर थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह आदि पुलिस बल की मौजूदगी में हाईवे अथॉरिटी ने डिवाइडर रखकर हाईवे कट को बंद कर दिया। कट बंद होने की सूचना पर किसान संगठन और ग्रामीणों ने हाईवे पर ही धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विरोध जताया कि नजीबाबाद दिशा से उन्हें विपरीत दिशा में आना पड़ेगा। किरतपुर के लिए भी उन्हें टोल टैक्स तक मजबूरन विपरीत दिशा में जाना पड़ेगा, जिससे दुर्घटना हर समय डर रहेगा। प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों और ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें समझाया और कांवड़ यात्रा सुरक्षित संपन्न होने में सहयोग देने की अपील की। प्रशासनिक अधिकारी के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। इस अवसर पर हिमांशु चौधरी, ग्राम प्रधान मो. दिलशाद, जय सिंह चौधरी, गुड्डू सैनी, अब्दुल कय्यूम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed