{"_id":"62a39089c3b1d1210b2dd827","slug":"the-accused-wanted-to-mobilize-the-crowd-in-the-city-by-closing-the-market-bijnor-news-mrt592376845","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार बंद करा शहर में भीड़ जुटाना चाहते थे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार बंद करा शहर में भीड़ जुटाना चाहते थे आरोपी
विज्ञापन

बिजनौर। सीएए और एनआरसी के विरोध में बवाल के वक्त पीएफआई का हाथ सामने आया था, अब पीएफआई तो फ्रंट पर नहीं आया, लेकिन उसकी राजनैतिक विंग एसडीपीआई साजिश रचने की कोशिशों में लगी थी। जिनका मकसद जिला मुख्यालय पर भीड़ जुटाना था। हालांकि समय रहते ही इनका राज खुल गया और पुलिस ने एसडीपीआई के जिलाध्यक्ष और एक अन्य पदाधिकारी को गिरफ्तार कर लिया।
बृहस्पतिवार को नजीबाबाद में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के जिलाध्यक्ष ने पहुंचकर बैठक की। जिसमें शुक्रवार को बाजार बंद रखने की अपील की गई। कुछ गुप्त योजनाएं भी बनीं। नगीना में एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष के द्वारा मीटिंग करने की बात सामने आई। दोनों ही जगहों पर भड़काऊ बयानबाजी हुई। पुलिस सूत्रों की मानें तो ये आरोपी जिला मुख्यालय पर पहुंचने के लिए भीड़ को उकसा रहे थे। पथराव किए जाने की भी आशंका थी, लेकिन पुलिस ने रात में ही कई संगठनों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए साजिश को विफल कर दिया। एसपी डा. धर्मवीर सिंह के अनुसार बृहस्पतिवार को ही जिलेभर के सभी पेट्रोल पंप मालिकों को हिदायत दे दी गई थी, जिसमें कहा गया था कि किसी को भी बोतल में पेट्रोल या डीजल नहीं दिया जाए।