फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The accused of double murder kept changing in the jail

जेल में करवट बदलते रहे दोहरे हत्याकांड के आरोपी

Sun, 13 Mar 2022 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
The accused of double murder kept changing in the jail
जेल में करवट बदलते रहे दोहरे हत्याकांड के आरोपी
विज्ञापन

बिजनौर। करीब बीस सालों से बिजनौर में रहने वाले सपा नेता राजेश अग्रवाल का परिवार अलीगढ़ में ढूंढे नहीं मिल रहा है। अलीगढ़ पुलिस के माध्यम से परिवार तक खबर करने की कोशिश की गई थी, लेकिन घर ही मालूम नहीं पड़ा। सही पता भी किसी को मालूम नहीं है। उधर, दोहरे हत्याकांड के आरोपी जेल में पूरी रात करवट बदलते रहे।
दोहरा हत्याकांड होने के बाद बिजनौर पुलिस ने राजेश अग्रवाल के परिवार तक सूचना पहुंचाने का प्रयास किया। सीओ सिटी ने अलीगढ़ पुलिस से बात की। कृष्णा नगर कॉलोनी में आईसीआईसी बैंक के एटीएम वाली गली में भी पुलिसकर्मी को भेजा गया। फिर भी वहां किसी ने राजेश अग्रवाल के बारे मेें कोई जानकारी नहीं दी। ऐसे में यह भी लग रहा है कि राजेश अग्रवाल की पत्नी बबीता के मायके वालों को ही सही पता मालूम नहीं होगा। बता दें कि राजेश अग्रवाल और उनकी पत्नी बबली उर्फ बबीता की हत्या करते हुए शव को जमीन में दबा दिया गया था। शनिवार की सुबह ही पुलिस ने हत्याकांड में राजेश की प्रेमिका समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। उनकी निशानदेही पर ही पुलिस ने शव बरामद किए। राजेश अग्रवाल बिजनौर में बीस सालों से रह रहे थे। लोगों को उनके सही पते के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उधर, दोहरे हत्याकांड में रुमा, उसके बेटे तुषार, मुकेश और धीरज को जेल भेजा गया है। जेल सूत्रों की मानें तो रुमा और तुषार के चेहरे पर कोई सिकन दिखाई नहीं दी। धीरज और मुकेश के चेहरे पर तनाव साफ झलक रहा था। मायूस भी दिखाई दिए। दोनों की रात जेल में करवट बदलते हुए बीती।
विज्ञापन

महिला की हत्या गला घोंटकर की गई
राजेश अग्रवाल और उनकी पत्नी बबीता की हत्या गला घोंटकर की गई। गला घोंटे जाने की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पहले बबीता को गांव ले जाया गया था, उसके बाद वहां उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश पर गला घोंटने के बाद किए कुल्हाड़ी से वार
हत्यारोपियों ने सपा नेता और उसकी पत्नी बबीता की हत्या बर्बरता से की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सुनकर पुलिस भी दंग है। सपा नेता राजेश अग्रवाल की हत्या के मामले में सामने आया है कि पहले उसका गला घोंटा गया था। उसके बाद कुल्हाड़ी से वार किया गया था। प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किया जाने की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक राजेश अग्रवाल ने अपने मकान पर चार साल पहले साढ़े सात लाख रुपये का कर्ज लिया था। जिसमें गारंटर भी मुकेश और धीरज बने थे। अब राजेश की हत्या में भी मुकेश और धीरज का भी हाथ रहा।
बबीता के भाई ने किया किया अंतिम संस्कार
राजेश अग्रवाल के परिवार को जानकारी लगी या नहीं, यह तो कहा नहीं जा सकता, लेकिन उसके घर से कोई आया नहीं। जिसके चलते बबीता के साथ साथ राजेश अग्रवाल का भी अंतिम संस्कार बबीता के भाई ने किया।

अलीगढ़ पुलिस से राजेश अग्रवाल के परिवार का पता लगाने और सूचना देने के लिए कहा गया था। कल शाम तक उसके पैतृक घर का पता नहीं चल पाया था। अभी तक भी कोई फीडबैक नहीं आया है - कुलदीप गुप्ता, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed