फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The accused escaped from police custody in molestation case in Bijnor, then arrested

गिरफ्तारी के चंद मिनटों बाद फरार: हथकड़ी खोल भागा आरोपी, पुलिस के फूले हाथ-पांव, पीछे दौड़कर फिर से दबोचा

Wed, 20 Sep 2023 06:22 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 20 Sep 2023 06:22 PM IST
सार

Bijnor News : बिजनौर में छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तारी के चंद मिनटों बाद ही पुलिस गिरफ्त से फरार हो गया। इससे पुलिस के हाथ-पांव फूल गए।

विज्ञापन
The accused escaped from police custody in molestation case in Bijnor, then arrested
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद के धामपुर में रेहड थाने की पुलिस ने महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन गिरफ्तारी के चंद मिनटों बाद ही आरोपी पुलिस गिरफ्त से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने उसे फिर से दबोच लिया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शर्मनाक वारदात: दुष्कर्म पीड़िता ने पति संग खा लिया जहरीला पदार्थ, दोनों की हालत गंभीर, मेरठ के लिए किया रेफर
विज्ञापन


बताया गया कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के लिए जीप में ले जा रही थी, इसी दौरान शेरकोट थाना क्षेत्र में हाईवे-74 पर मनोकामना मंदिर के निकट पुलिस की कार में अचानक पंचर हो गया। आरोप है कि पुलिस के जवान कार में पहिया बदलने का प्रयास कर रहे थे तो आरोपी अपने हाथ से हथकड़ी को निकाल कर मौका पाकर भागने का प्रयास करने लगा। जैसे ही पुलिस को पता लगा तो दरोगा प्रवीण कुमार, सिपाही नरेशपाल और होमगाड़ रविंद्र शोर मचाते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए उसके पीछे दौड़ पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ससुर को मार डाला: पुत्रवधु ने पूछताछ में बताई कत्ल की ऐसी वजह, सुनकर पुलिस भी हैरान, ऐसे हुआ वारदात का खुलासा

वहीं, पुलिस ने लोगों की मदद से आरोपी को फिर से दबोच लिया और कार में बैठा कर अपने साथ ले गए। बताया गया कि सूचना मिलने पर धामपुर और शेरकोट पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। शेरकोट के एसओ प्रिंस शर्मा का कहना है कि आरोपी को रेहड़ की पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी रेहड़ थाने के गांव जाफराबाद निवासी मनु पुत्र पुन्नी है। वहीं, आरोपी के फिर से गिरफ्तार होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed