{"_id":"632f24e744651b3486777172","slug":"the-accused-arrested-after-made-videos-of-girl-students-for-youtube-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिर गिरफ्तार: यूट्यूब के लिए बनाता था छात्राओं के वीडियो, एडिट कर लगाता था अश्लील गाने, खुले बड़े राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शातिर गिरफ्तार: यूट्यूब के लिए बनाता था छात्राओं के वीडियो, एडिट कर लगाता था अश्लील गाने, खुले बड़े राज
Sat, 24 Sep 2022 09:10 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 24 Sep 2022 09:10 PM IST
सार
यूट्यूब पर ज्यादा लाइक और कमेंट पाने के लिए छात्राओं और महिलाओं की वीडियो बनाता था। अब पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद के नजीबाबाद में स्कूल कॉलेज आने-जाने वाली छात्राओं और महिलाओं का वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वायरल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक छात्राओं और महिलाओं का वीडियो बनाकर उनमें फिल्मी गाने और डायलॉग लगा देता था। उसके बाद उनको अपने यूट्यूब अकाउंट पर वायरल करता था।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता सुशील कुमार ने पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक का सोशल मीडिया यू-ट्यूब लक्की अप राइडर के नाम से यू-ट्यूब पर अकाउंट है। जिस पर छात्राओं और महिलाओं के वीडियो अपलोड किए जाते हैं। सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए वीडियो में अश्लील गाने और डायलॉग एडिट किए गए थे, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी युवक लक्की पंडित पुत्र बलराज को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक लक्की साहनपुर के मोहल्ला रवापुरी निवासी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Agniveer Bharti 2022: निराश चेहरा, हाथों में जूते और कंधों पर बैग, अग्निवीर बनने पहुंचे थे युवा पर...
पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि ज्यादा लाइक और कमेंट पाने के लिए स्कूल आती-जाती छात्राओं और बाजार में घूम रहीं महिलाओं के वीडियो बनाता था।
यह भी पढ़ें: अनोखा मामला: महिला से छेड़छाड़ करने का ऐसा अंजाम, आरोपी पर टूट पड़ा पालतू कुत्ता, नोंचकर किया ये हाल, तस्वीरें