फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Terrified villagers are monitoring the water level of Ganga

Bijnor News: गंगा जलस्तर की निगेहबानी कर रहे दहशतजदा ग्रामीण

Mon, 25 Aug 2025 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 25 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Terrified villagers are monitoring the water level of Ganga
चंदक क्षेत्र में खेत का कटान करती गंगा। संवाद
जलीलपुर। बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों ने गंगा जलस्तर की जानकारी के लिए हरिद्वार से बिजनौर तक अपना नेटवर्क बनाया है। युवाओं का यह नेटवर्क वाट्सएप ग्रुप में गंगा जलस्तर की सटीक जानकारी दे रहा है।
विज्ञापन

गांव मीरापुर सीकरी के हरविंद्र सिंह ने गंगा जलस्तर व जल-प्रवाह की सटीक व समय से जानकारी देने के लिए एक वाट्सएप ग्रुप बनाया। ग्रुप में हरिद्वार, बिजनौर व अमरोहा के बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को जोड़ा। हरविंद्र सिंह, निछत्तर सिंह, स्वर्ण सिंह लाडी, गुरविन्दर सिंह, शमशेर सिंह आदि किसानों ने मिलकर सूचनाओं का आदान-प्रदान शुरू किया। यह ग्रुप हरिद्वार भीमगोड़ा बैराज से बिजनौर बैराज तक जलस्तर व जल-प्रवाह की सटीक जानकारी दे रहा है। गंगा के निकटवर्ती ग्रामीण हरिद्वार में अपने यहां गंगा के हालात देखकर बिजनौर वालों को सूचना दे रहे हैं। बिजनौर वाले अमरोहा जिले में गंगा के निकटवर्ती गांव वासियों को सूचना दे रहे हैं। 24 घंटे बाढ़ प्रभावित गांव वासियों की निगाहें गंगा जल पर लगी है।

चंदक क्षेत्र में खेत का कटान करती गंगा। संवाद

चंदक क्षेत्र में खेत का कटान करती गंगा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed