फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   tension on the cricket pitch clean bowled

Bijnor News: क्रिकेट पिच पर तनाव क्लीन बोल्ड

Thu, 15 May 2025 11:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 15 May 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
tension on the cricket pitch clean bowled
- स्टेडियम के मैदान को बुक कर सप्ताह में एक बार खेल रहे क्रिकेट
विज्ञापन

- नौकरीपेशा युवाओं ने ढूंढा ऑफिस वर्कलोड से राहत पाने का नया तरीका
हर्षवर्धन पूनिया
बिजनौर। आज की बदलती जीवनशैली में नौकरीपेशा लोग मानसिक तनाव से राहत पाने के लिए नए-नए तरीके ढूंढ रहे हैं। इन्हीं में शहर के नौकरीपेशा युवाओं ने क्रिकेट से जीवन के तनाव को दूर करने का रास्ता खोज लिया है। क्रिकेट खेलने की राह पकड़ चुके अलग अलग पेशे के लोग अपनी टीम बना हर हफ्ते स्टेडियम पहुंच रहे हैं।
सप्ताहभर में कामकाज से मिले तनाव को दूर करने और फिटनेस को ठीक करने के लिए ये लोग अब बैट और बॉल के साथ पिच पर उतरते हैं। शहर के हर क्षेत्र के कर्मचारी हर वीकेंड स्टेडियम को बुक कर मैच खेल रहे हैं। सभी विभाग के कर्मचारी अपनी टीमें बनाकर एक दूसरे विभाग के साथ मैच खेल रहे हैं। ऐसा करने से वे न केवल तनाव दूर कर रहे हैं साथ ही टीम वर्क को भी बढ़ावा देते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

------
जवानी में ताजा हो रहीं बचपन की यादें
खिलाड़ियों ने बताया कि बचपन में गांव या शहर की गलियों में क्रिकेट खेला करते थे। कॅरिअर बनाने की चिंता में बचपन वाला क्रिकेट तो नहीं रहा मगर अब उन यादों को फिर से ताजा करने के लिए खेल रहे हैं। इतना ही नहीं बचपन में क्रिकेट सिर्फ एक मनोरंजन के साधन की नजर से खेले जाने वाला खेल था। आज के समय में नौकरीपेशा लोगों ने इसकी परिभाषा ही बदल दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----- वर्जन
एडवांस में हो रही क्रिकेट मैदान की बुकिंग : राजकुमार
जिले के क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने बताया कि क्रिकेट मैदान की बुकिंग अब एडवांस में हो रही है। बुकिंग का शुल्क जमा कराकर लोग जिले भर से टीमें बनाकर यहां मैच खेलने आ रहे हैं। क्रिकेट ग्राउंड को बुक कराने वाली टीम सुबह ही स्टेडियम पहुंच जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed