फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ten percent employees sick after election duty

चुनाव के बाद दस फीसदी कर्मचारी बीमार

Thu, 22 Apr 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Ten percent employees sick after election duty
चुनाव ड्यूटी के बाद दस फीसदी कर्मचारी बीमार
विज्ञापन

बिजनौर। पंचायत चुनाव के बाद सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति बेहद कम रही। कहा जा रहा है कि मतदान के बाद अनेक कर्मचारी संक्रमित हो गए हैं। अनेक में संक्रमण के लक्षण दिख रहे हैं। राज्य कर्मचारी महासंघ व मनरेगा तकनीकी सहायक संघ ने चुनाव ड्यूटी पर गए कर्मचारियों की कोरोना जांच की विशेष व्यवस्था कराने की मांग की है। इसको लेकर महासंघ ने शुक्रवार को जिला कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। जिले में 19 अप्रैल को वोट पडे़ थे। पंद्रह हजार से अधिक कर्मचारी चुनाव ड्यूटी पर तैनात रहे थे। कर्मचारी चुनाव कराने के बाद 22 अप्रैल को काम पर लौटना था। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा के अनुसार आईटीआई बिजनौर से चुनाव ड्यूटी पर गए आधा दर्जन कर्मचारी कोरोना पाजिटिव मिले हैं। अन्य विभागों से भी कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने की खबर मिल रही है। करीब 10 प्रतिशत कर्मचारी संक्रमित होकर लौटे हैं। मनरेगा तकनीकी सहायक संघ के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के अनुसार तकनीकी सहायक ओमपाल सिंह की कोतवाली ब्लाक में स्ट्रांग रूम की व्यवस्था बनाने में ड्यूटी थी। वहां वह संक्रमित हो गए थे। जिससे उनकी मौत हो गई है। सीडीओ केपी सिंह का कहना है कि चुनाव ड्यूटी से लौटे कर्मचारियों का कोरोना जांच प्राथमिकता से करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दे दिए हैं। यदि किसी कर्मचारी को कोरोना के लक्षण दिख रहे हैं तो वह अस्पताल जाकर जांच कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed