{"_id":"605646018ebc3e8d1853cbf5","slug":"ten-people-injured-in-road-accident-bijnor-news-mrt5309005128","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दस लोग घालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दस लोग घालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। दिल्ली-पौड़ी हाईवे पर शुक्रवार की रात प्राइवेट बस और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार दस यात्री घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे गई। ट्रक के पलटने से जाम लग गया। क्रेन से दोनों गाड़ियों को हटवाया गया, तब जाकर सुबह छह बजे जाम खुल पाया। जाम की वजह से लोग परेशान रहे।
शुक्रवार रात करीब बारह बजे अमृतसर से लखीमपुर खीरी जा रही प्राइवेट बस व भूसे से लदेे ट्रक में बैराज मार्ग पर गांव खेड़की के पास भिड़ंत हो गई। हादसे में सवार 45 में से दस यात्री घायल हो गए। ट्रक सड़क पर पलट गया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद दिल्ली-पौड़ी हाईवे पर जाम लग गया। सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और क्रेन मंगवाकर सड़क से ट्रक व बस को हटवाया। इसके बाद सुबह छह बजे जाम खुल पाया। पुलिस को रातभर जाम में फंसे वाहनों को निकलवाने में मशक्कत करनी पड़ी। देवल तक जाम की वजह से वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
कार और पिकप की भिड़ंत में पांच घायल
बिजनौर। नजीबाबाद मार्ग पर शनिवार तड़के दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास कार व पिकअप में भिड़ंत हो गई। कार चालक दिल्ली गीता कालोनी निवासी भारत बिष्ट समेत कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। भारत बिष्ट की हालत गंभीर देख उसे मेरठ रेफर किया गया। बाकी घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पिकअप चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है।