फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ten more including teenager infected, 347 reported negative

किशोरी सहित दस और संक्रमित, 347 की रिपोर्ट नेगेटिव आई

Wed, 29 Jul 2020 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Ten more including teenager infected, 347 reported negative
अफजलगढ़ में कोरोना पीड़ितों को उपचार के लिए ले जाती स्वास्थ्य विभाग की टीम । - फोटो : BIJNOR
किशोरी सहित दस और संक्रमित, 347 की रिपोर्ट नेगेटिव आई
विज्ञापन

बिजनौर। एक किशोरी सहित जिले में दस और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही लगभग 347 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। नए मरीजों में स्योहारा इलाके के तीन, कोतवाली देहात, अफजलगढ़ क्षेत्र के दो-दो, बिजनौर, हल्दौर, नहटौर का एक-एक मरीज शामिल है। इनमें से एक मरीज की रैपिड एंटीजन किट से और एक की ट्रूनॉट मशीन से जांच हुई थी। शेष सभी के नोजल और थ्रॉट स्वाब लेकर जांच के लिए नोएडा प्रयोगशाला भेजे गए थे।
सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव ने बताया कि जनपद में अब तक कुल 670 कोरोना पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। इनमें ठीक होने वालों की संख्या 543 हो गई है। अब तक कुल नौ लोगों की कोरोना से मौत हुई और वर्तमान में कुल सक्रिय उपचाराधीन 118 केस हैं। उन्होंने बताया कि 27 जुलाई को जिले से नोएडा प्रयोगशाला में भेजे गए कुल 418 सैंपल में आठ की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि दो लोगों की जनपद में ही रैपिड एंटीजन और ट्रूनॉट मशीन से जांच करने पर कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके अलावा लगभग 347 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई। अभी 57 प्रतीक्षारत हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को कोतवाली देहात थाने के गांव नीमतपुर निवासी 39 वर्षीय युवक, गांव हैजरपुर का रहने वाला 27 साल का युवक, नहटौर इलाके के गांव बैरमनगर, बिजनौर के मोहल्ला शक्ति नगर निवासी 30-30 वर्षीय युवक, कस्बा स्योहारा का रहने वाला 24 साल का युवक, स्योहारा थाने के ही गांव धींगरपुर निवासी 11 वर्षीय किशोरी, गांव आलमपुरी निवासी 26 साल का युवक, हल्दौर ब्लॉक के गांव दारानगर गंज निवासी 65 वर्षीय वृद्ध, अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रेहड़ का 28 साल का युवक, इसी इलाके के गांव सुआवाला निवासी 25 वर्षीय युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से सिंप्ट्रोमेटिक मरीजों को तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी मुरादाबाद के कोविड हॉस्पिटल और एसिंप्ट्रोमेटिक मरीजों को उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर स्वाहेड़ी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed