{"_id":"5f3196838ebc3e3cd4740a50","slug":"temporary-kovid-hospital-with-l-2-attached-facility-to-be-built-bijnor-news-mrt4956501170","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनेगा एल-2 अटैच फैसिलिटी वाला अस्थाई कोविड हॉस्पिटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनेगा एल-2 अटैच फैसिलिटी वाला अस्थाई कोविड हॉस्पिटल
विज्ञापन

बिजनौर। गांव स्वाहेड़ी स्थित मंडलीय राजस्व प्रशिक्षण केंद्र ही कोविड-19 के मरीजों के उपचार के लिए एल-2 श्रेणी का अटैच फैसिलिटी युक्त एक अस्थाई हॉस्पिटल बनाया जाएगा। वर्तमान में इसी केंद्र पर कोविड केयर सेंटर संचालित है। इस केंद्र को ए और बी ब्लॉक में वर्गीकृत कर ब्लॉक ए में खांसी, नजला, जुकाम, बुखार वाले मरीज भर्ती किये जाएंगे, जबकि बी ब्लॉक में केवल कोरोना के ही रोगियों को रखा जाएगा।
जिला प्रशासन के निर्देश पर गांव स्वाहेड़ी स्थित मंडलीय राजस्व प्रशिक्षण केंद्र में ही कोविड-19 मरीजों के उपचार के लिए 100 बेड वाले एक अस्थाई एल-2 हॉस्पिटल की स्थापना की जाएगी। इसमें सभी आवश्यक आपातकालीन सुविधाओं के साथ-साथ हर बेड पर ऑक्सीजन की उपलब्धता रहेगी। सीएमओ डा. विजय कुमार यादव ने बताया कि कोविड महामारी के मद्देनजर शासन ने अपने जनपद में ही कोविड मरीजों के उपचार के लिए सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल जिले में ग्राम स्वाहेड़ी स्थित मंडलीय राजस्व प्रशिक्षण केंद्र में कोविड केयर सेंटर संचालित है। वहां पर केवल लक्षणहीन (एसिंप्ट्रोमेटिक) मरीजों को भर्ती किया जाता है, जबकि लक्षणयुक्त (सिंप्ट्रोमेटिक) मरीजों को तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी मुरादाबाद के कोविड हॉस्पिटल में भेजा जाता है। वर्तमान में कोविड केयर सेंटर में लगभग 42 मरीज भर्ती हैं। सीएमओ ने बताया कि प्रशिक्षण केंद्र को अब दो वर्गों में वर्गीकृत किया जाएगा। ए ब्लॉक में खांसी, नजला, जुकाम, बुखार आदि लक्षणों वाले मरीजों को भर्ती किया जाएगा, जबकि बी ब्लॉक में केवल कोरोना संक्रमित रोगियों को भर्ती किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शीघ्र ही 100 बैड वाला यह एल-2 अटैच फैसिलिटी वाला अस्थाई हॉस्पिटल बनाया जाएगा। इसमें पर्याप्त संख्या में चिकित्सक रहेंगे। आवश्यकता होगी तो निजी चिकित्सकों को भी पारिश्रमिक देकर उन्हें कोविड केयर सेंटर में लगाया जाएगा।